स्वच्छ इंदौर के साथ अब हमारा संकल्प है हरियाली से भरपूर ग्रीन इंदौर।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने स्वच्छता सुपर लीग में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इंदौर वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गौरव का विषय है कि स्वच्छता की सुपर लीग में भी इंदौर ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।लगातार आठवीं बार नंबर वन आना, यह उपलब्धि इंदौरवासियों की जागरूकता, सहभागिता और समर्पण का परिणाम है।
मंत्री सिलावट ने कहा है कि “स्वच्छ इंदौर” के साथ अब हमारा संकल्प है – “हरियाली से भरपूर ग्रीन इंदौर”। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि स्वच्छता के साथ-साथ अधिकाधिक पौधारोपण करें, पर्यावरण संरक्षण को अपनाएं और आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और स्वच्छ शहर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इंदौर को क्लीन इंदौर के साथ ग्रीन इंदौर भी बनाये। इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे वृक्षारोपण महाअभियान में अधिकाधिक पौधरोपण किया जाए।
Related Posts
May 21, 2020 मजदूरों को फैक्ट्री में ही रखने की शर्त वापस ली गई.. इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि शहर में शामिल हुए 29 गांव में विभिन्न प्रकार की […]
November 7, 2022 साइबर सुरक्षा पर प्रो. रावल ने दी उपयोगी जानकारी, जिज्ञासाओं का भी किया समाधान
इंदौर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इंदौर महानगर द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों के युवाओ […]
May 31, 2023 महाकाल मंदिर पहुंची अभिनेत्री सारा अली, भस्मारती में की शिरकत
नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान।
अपनी नई फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' की कामयाबी के लिए […]
August 30, 2020 31 अगस्त तक फसल बीमा की प्रीमियम राशि जमा करें किसान- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इंदौर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा […]
January 14, 2023 14 से 28 जनवरी के बीच इंदौर जिले में मनाया जाएगा आनंद उत्सव
पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होंगे आयोजन।
14 से 28 जनवरी के बीच जिले […]
February 15, 2021 सायक्लोथान- 2021 को लेकर प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह, विजयवर्गीय ने भी चलाई सायकिल
इंदौर : इंदौर साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से […]
September 28, 2022 महाकाल मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर पहले चरण में 351 करोड़ खर्च
उज्जैन : महाकाल परिसर अब 'महाकाल लोक' के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]