मतदान के दौरान भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता,विधायक पुत्र पर मारपीट का आरोप

  
Last Updated:  July 6, 2022 " 04:20 pm"

इंदौर : नगर निगम चुनाव को लेकर हो रहे मतदान के दौरान वार्ड 69 में कांग्रेस के बूथ एजेंट के साथ बुरीतरह मारपीट की गई। बताया जाता है कि विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ व साथियो ने बूथ नंबर 15 में घुसकर कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष और बूथ एजेंट सुनील सोलंकी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद दोनों पक्ष छत्रीपुरा थाने पहुंच गए।

फर्जी वोटिंग से जुड़ा है मामला..?

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि परसरामपुरिया धर्मशाला स्थित बूथ क्रमांक 15 में कांग्रेस के मंडलम अध्यक्ष सुनील सोलंकी ने मृत्युंजय नामक व्यक्ति को फर्जी वोट डालने से रोका, जिस पर एकलव्य गौड़ और उसके 20-25 साथियो ने सुनील सोलंकी के साथ बूथ के अंदर मारपीट शुरू कर दी। सुनील सोलंकी ने घटना की सूचना काँग्रेस नेताओ को दी। बाद में सुनील सोलंकी कांग्रेस नेताओं के साथ थाना छत्रीपुरा रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। बताया जाता है की दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कही।

वार्ड 22 में भी आमने – सामने हुए कांग्रेस – भाजपाई।

वार्ड 22 में भी कांग्रेस – भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। कहा जाता है की इस दौरान जमकर लात – घूंसे चले। विवाद में चंदू शिंदे और राजू भदौरिया की भी एंट्री होने से माहौल गरमा गया। सूचना मिलने पर हीरा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू भदौरिया को थाने पर बिठा लिया था, संजय शुक्ला के थाने पहुंचने के बाद उसे छोड़ा गया।

वार्ड नंबर 17 में भी कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की घटना सामने आई। कांग्रेस ने भाजपा नेता धीरज ठाकुर पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी विवाद की छुटपुट घटनाएं घटित हुई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *