मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जाएंगे पुणे के दामोदर खडसे

  
Last Updated:  February 24, 2022 " 01:47 am"

इंदौर : श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर द्वारा स्थापित समिति शताब्दी सम्मान की घोषणा की गई है। समिति के प्रधानमंत्री सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी, सम्मान समिति के संयोजक सूर्यकांत नागर और प्रचार मंत्री अरविंद ओझा ने जारी किए गए अपने बयान में बताया कि 2022 के लिए राष्ट्रीय सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार दामोदर खड़से (पुणे) को प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के सम्मानित कलमकार के रूप में वरिष्ठ कवि राजकुमार कुंभज सम्मानित होंगे। ये पुरस्कार, तीन दिवसीय साहित्य उत्सव के समापन दिवस 26 मार्च को भेंट किए जाएंगे। श्रे खड़से ने 40 से अधिक प्रकाशनों के माध्यम से हिन्दी की अनन्य सेवा की है। उन्होंने हिन्दी उपन्यास, कहानी, संस्मरण और दलित साहित्य मराठी पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद किया है। रेखांकित करने योग्य तथ्य ये है कि उन्होने मराठी पुस्तकों की भूमिकाएँ भी हिन्दी में ही लिखी हैं। श्री कुंभज के 38 के काव्य संग्रह प्रकाशित हुए हैं। उनका एक व्यंग्य संग्रह आत्मकथ्य भी प्रकाशित हुआ है। वे अज्ञेय के चौथा सप्तक (1979) के महत्वपूर्ण कवि रहे हैं. तक़रीबन सभी भारतीय भाषाओं में उनकी कविताओं का अनुवाद हुआ है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *