देखी-सुनी
🔹 कीर्ति राणा 🔹
मुख्यमंत्री मोहन यादव फिर इतिहास रचने जा रहे हैं।सीएम बनने के बाद पहला झंडावंदन डॉ. मोहन यादव अपने गृहनगर उज्जैन में करेंगे।मुख्यमंत्री के परिजन से ज्यादा खुशी हो रही है शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को।उनकी इस खुशी में जोड़-तोड़ का तड़का भी लगा हुआ है।झंडावंदन के बाद मुख्यमंत्री विभागों के कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करते हैं।कर्मचारी एक ही भजन गुनगुना रहे हैं ‘मन मोहन मुझे बना ले अपनी बांसुरिया, रहना है तेरे हाथ में ओ सांवरिया…’ ये कर्मचारी जुगाड़ में लगे हुए हैं कि किसी तरह सीएम के हाथों सम्मानित हों और फोटो सेशन भी हो जाए।ऐसे अवसरों पर अकसर उन्हीं कर्मचारियों के नाम सूची में शामिल रहते हैं जो या तो अधिकारियों की नजरों में चढ़े रहते हैं या जो काम से ज्यादा चापलूसी में माहिर होते हैं। पिछले साल गणतंत्र दिवस पर 170 कर्मचारी सम्मानित हुए थे।अब खुद मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे इस कारण 44 विभागों के सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की सूची बढ़ कर 270 तक पहुंच गई है।कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के लिए भी यह सूची अग्नि परीक्षा जैसी ही है, कारण यदि कार्य निष्ठ कर्मचारियों की उपेक्षा हुई तो जवाबदेही उनकी ही मानी जाएगी और ये कर्मचारी मुख्यमंत्री को हकीकत बताने में देरी नहीं करेंगे।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)
Related Posts
February 24, 2024 मोहन राज में ‘आनंद ही आनंद’
🔹 कीर्ति राणा 🔹
इंदौर : मोहन यादव सरकार का योग्यता परीक्षण का अपना पैमाना है। […]
March 23, 2023 इंदौर से जुड़े मुद्दों को हमेशा तरजीह देते थे स्व. छजलानी
इंदौर : (राजेंद्र कोपरगांवकर) दो दशक पूर्व बिकने से पहले तक नईदुनिया सिर्फ इंदौर ही […]
December 28, 2021 बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं ने किया नमन
इंदौर : बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की 18 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व […]
February 14, 2017 व्यापमं घोटाला: 634 नकलची MBBS छात्रों को सुप्रीम कोर्ट का तगड़ा झटका, प्रवेश रद्द भोपाल। व्यापमं घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। […]
August 11, 2020 ख्यात शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना की पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट..! इंदौर : ख्यात शायर राहत इंदौरी का मंगलवार शाम निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद […]
April 21, 2022 पूर्व कलेक्टर पी. नरहरि ने इंदौर की स्वच्छता पर लिखी किताब, सिविल सेवा दिवस पर होगा लोकार्पण
इंदौर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और इंदौर के पूर्व कलेक्टर पी नरहरि ने […]
December 9, 2022 65 वे अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का समापन
शिक्षा नीति में बदलाव के समर्थन की दिलाई गई शपथ।
इंदौर : अहंकार चाहे सत्ता का हो, […]