भोपाल : पिछले दिनों नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी की केंद्रीय पीठ ने भोपाल के कलियासोत और केरवा बांध के आसपास निषिद्ध क्षेत्र से अतिक्रमण न हटाने के मामले में राज्य शासन की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 5 लाख का जुर्माना तो आरोपित किया ही साथ में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस के खिलाफ भी प्रतिकूल टिप्पणी की थी। 18 सितंबर के एनजीटी के आदेश में की गई टिप्पणी के बाद शासन की ओर से एनजीटी की केन्द्रीय पीठ को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। इस पर 20 सितंबर को एनजीटी ने अपने नए आदेश में मुख्य सचिव के खिलाफ की गई प्रतिकूल टिप्पणी को विलोपित किया, वही मुख्य सचिव द्वारा इस मामले में लिए गए एक्शन को उचित भी ठहराया। मुख्य सचिव ने एनजीटी को सौपी रिपोर्ट में बताया कि उनके द्वारा इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई जा चुकी है और शासन स्तर पर लगातार सख्त कदम उठाए जाते रहे हैं। एसटीपी प्लांट भी लगाया जा रहा है। शासन की और से प्रस्तुत रिपोर्ट पर एनजीटी ने अपने पूर्व के 18 सितंबर के आदेश में संशोधन करने के साथ मुख्य सचिव को बड़ी राहत दे दी और उनके खिलाफ़ की गई टिप्पणी भी वापस ले ली।
Related Posts
February 23, 2022 घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुराने वाला आरोपी और खरीददार ज्वेलर गिरफ्तार
इंदौर : घर में घुसकर लाखों के स्वर्ण आभूषण की चोरी करने वाला बदमाश, छत्रीपुरा पुलिस की […]
April 11, 2024 रासुका लगाने के बाद से फरार कुख्यात बदमाश आया क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
इंदौर : रावाजी बाजार क्षेत्र का कुख्यात बदमाश एवं रासुका का आरोपी हारून रंगीला को […]
May 18, 2019 मतदान को लेकर किये गए पुख्ता इंतजाम, सामग्री लेकर बूथों पर पहुंचे मतदान दल इंदौर: लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को इंदौर सहित मालवा- निमाड़ की 8 सीटों पर मतदान होगा। […]
November 26, 2021 राष्ट्र चिंतन वैचारिक संगोष्ठी में भाग लेने इंदौर आएंगे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ,वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर रखेंगे विचार
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्र चिंतन वैचारिक महाकुम्भ के नाम से […]
November 30, 2023 एचआईवी एड्स को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
एचआईवी एड्स से जुड़े पहलुओं, उपचार की आधुनिक विधियां और कानूनी प्रावधानों पर डाला गया […]
October 15, 2020 सिंधिया ने अहंकारी चुन्नू- मुन्नू की बन्द करवा दी दुकान- विजयवर्गीय
इंदौर : 2018 का विधानसभा का चुनाव कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे को आगे कर […]
January 21, 2022 नकली दवाइयों के गोरखधंधे पर कसेगी नकेल, केंद्र सरकार ने क्यू आर कोड लगाना किया अनिवार्य
इंदौर : नकली दवाओं पर नकेल कसने की केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है। इसके तहत […]