इंदौर : मिलावटखोरों के विरुद्ध क्राइम ब्रांच,थाना चंदननगर और खाद्य व औषधि विभाग ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। उन्होंने थाना चंदन नगर क्षेत्र में ओम साईं राम ट्रेडर्स पर छापामार कार्रवाई की। यहां प्रतिबंधित खुले मसाले की पैकिंग व विक्रय किया जा रहा था।
छापे की इस कार्रवाई में 2720 किलो लाल मिर्च पावडर, 1400 किलो खडा लाल मिर्च, 1500 किलो खड़ा हल्दी, 200 किलो हल्दी पावडर, 1120 किलो खडी धनिया, 750 किलो धनिया पावडर, 400 किलो गरम मसाला, 440 किलो सफेद मिर्च पावडर कुल कीमत 12,99,400 रुपये का अमानक स्तर का खाद्य पदार्थ जब्त किया गया जब्त सैम्पल परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। इसी के साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के अंतर्गत खुले मसाले विक्रय करना प्रतिबंधित होने और मिलावट की आशंका अधिक होने के कारण खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आरोपी सुनील कुमार साहू पिता रामनारायण साहू नि.102 अराधना नगर इंदौर थाना चंदन नगर पर अपराध क्रमांक 782/21 धारा 420, 272, 273 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Related Posts
October 6, 2019 मेहमान छात्र- छात्राओं को अच्छा लगा इंदौर इंदौर : एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित 51वीं अंतरराष्ट्रीय राउंड स्क्वेयर […]
November 28, 2021 अपनी बायोग्राफी पर चर्चा के दौरान बेटे का जिक्र आते ही भावुक हुए कबीर बेदी
इंदौर : गांधी हॉल में चल रहे इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में दूसरे दिन भी सुबह से शाम तक […]
June 14, 2021 मोबाइल और वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब के धंधे में थे लिप्त
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को बन्दी बनाया है। उसके कब्जे से अवैध शराब भी […]
April 30, 2022 डॉ. भरत साबू के रिसर्च पेपर को अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में मिली सराहना
डायबिटीज में स्ट्रैस ग्लूकोमीटर की रीडिंग को करता है प्रभावित।
इंदौर : शहर के युवा […]
April 16, 2022 पश्चिम क्षेत्र में भी पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च
इंदौर : त्योहारों व पर्वों के चलते इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो व शहर […]
December 24, 2024 ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये इंदौर नगर निगम को सस्टेनेबिलिटी क्रूसेडर अवार्ड से नवाजा
इंदौर : शहर में स्वच्छता ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत किये जा रहे कार्यों के लिए इंदौर […]
November 2, 2021 कार में ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, कार, कट्टा, जिंदा कारतूस व हजारों रुपए नकद बरामद
इंदौर : अवैध शराब का परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को सिमरोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]