दो आरोपियों के मकानों में पाया गया था अवैध निर्माण।
दोनों मकानों का अवैध हिस्सा ढहाया गया।
उज्जैन : बीते सोमवार को निकली बाबा महाकाल की सवारी के दौरान टंकी चौक क्षेत्र में महाकाल भक्तों पर पानी पीकर कुल्ला करना तीन युवकों को भारी पड़ा। उज्जैन पुलिस ने शहर का सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में आरोपी युवकों को उसी दिन गिरफ्त में ले लिया था। बुधवार को भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच आरोपियों के घरों के अवैध हिस्सों को निगम के बुलडोजर ने धराशाई कर दिया।
बाजे – गाजे के साथ पहुंची पुलिस।
बुधवार सुबह ढोल – नगाड़े बजवाते हुए वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ आरोपियों के घर पहुंचे।नगर निगम का अमला भी पोकलेन और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच गया। प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने आरोपियों के घरों के दस्तावेज पहले ही खंगाल लिए थे। दो आरोपियों के मकानों में अवैध निर्माण पाया गया था।
भारी पुलिस बल की तैनाती और समूचे क्षेत्र को सील करने के बाद मकानों में रह रहे लोगों के अनुरोध पर उन्हें सामान निकालने का कुछ समय दिया गया। उसके बाद जेसीबी और पोकलेन के जरिए दो आरोपियों के मकानों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती रही।
बता दें कि महाकाल भक्तों पर कुल्ला करने वाले तीन आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया। एक बालिग आरोपी को भैरवगढ़ सेंट्रल जेल भेजा गया है।
Related Posts
December 17, 2021 ईथेनॉल पर जीएसटी में की गई कटौती, सस्ता होगा ईंधन…!
नई दिल्ली : इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की स्कीम पर जीएसटी में कटौती की गई है। केंद्र […]
April 22, 2025 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट का फिल्म फेस्टिवल बना कला, कहानी और अभिव्यक्ति का सार्थक मंच
पीआईआईएफएफ 2025 की भव्य शुरुआत।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड […]
February 19, 2021 मैरियट को लगातार तीसरे वर्ष मध्यभारत के सर्वश्रेष्ठ 5 स्टार डीलक्स होटल का खिताब
इंदौर : मैरियट होटल इंदौर ने लगातार तीसरे साल “मध्य भारत के सर्वश्रेष्ठ 5 - स्टार […]
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]
March 25, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गाँजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने […]
January 15, 2022 मकर संक्रन्ति पर अहिल्या माता गौशाला में गौभक्तों ने की गौसेवा
इंदौर : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में केशरबाग रोड स्थित अहिल्यामाता गौशाला पर सुबह से […]
March 14, 2022 विधायक शुक्ला की अगुवाई में 15 मार्च को अमृतसर यात्रा पर जाएंगे सिख समाज के श्रद्धालु
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र के सिख समाज […]