लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर में किया जा रहा आवासीय इकाइयों का निर्माण।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भाग्रव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कनाडिया गुलमर्ग परिसर स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निम्नवर्गीय एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना स्वयं का आवास उपलब्ध कराने के उददेश्य के तहत प्रधानमंत्री द्वारा देश के 6 शहरों के साथ ही इंदौर शहर में 1 जनवरी 2021 को लाइट हाउस प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया गया था।
महापौर भार्गव द्वारा कनाडिया स्थित गुलमर्ग परिसर में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया। लाइट हाउस प्रोजेक्ट में सेंडविच पेनल पद्धति तथा ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज इंडिया के माध्यम से तैयार किए जा रहे आवास का महापौर द्वारा अवलोकन किया गया। इसके साथ ही अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत निर्मित आवास इकाई के फ्रेब्रिकेशन, तकनीक आदि से प्रेजेटेशन के माध्यम से महापौर को अवगत कराया। लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन आवास की गुणवत्ता के संबंध में किस प्रकार से मॉनिटरिंग रखी जा रही है, इसका भी अवलोकन किया गया।
Related Posts
February 20, 2020 बॉबी छाबड़ा के फर्जीवाड़े का अयोध्यापुरी के भूखंड धारक भी भुगत रहे खामियाजा इंदौर : सहकारी सोसायटियों की जमीनों की बंदरबाट करने वाला भूमाफिया बॉबी छाबड़ा पुलिस की […]
March 23, 2023 लॉ इंटर्न सोनू को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
जिला व हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका।
पीएफआई से संबंद्ध होने का है आरोप […]
July 19, 2025 त्रिपुरा से आए दल ने आईडीए की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : शहरी विकास विभाग, त्रिपुरा के संयुक्त संचालक मिहिर कान्ति गोप (आई.ए.एस.) के […]
October 24, 2021 अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
October 30, 2018 राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, राहुल ने दी सफाई भोपाल: सीएम शिवराजसिंह के पुत्र कार्तिकेय ने जिला अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि […]
January 8, 2022 सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने वाले जय जिनेन्द्र क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के दो पदाधिकारी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने जय जिनेन्द्र क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों के गबन […]
October 12, 2023 जीएसटी की पिछली तीन बैठकों में लिए निर्णयों की सेमिनार में की गई समीक्षा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा जीएसटी काउंसिल की पिछली 3 […]