इंदौर : पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रविवार सुबह अवंतिका एक्सप्रेस से इंदौर आए। डीआरएम सहित रतलाम मण्डल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद महाप्रबंधक श्री लाहोटी सीधे प्लेटफार्म क्रमांक एक स्थित वीआईपी कक्ष पहुंचे और अधिकारियों के साथ लम्बी बैठक की। उन्होंने रतलाम मण्डल से जुड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति का जायजा लिया और समय- सीमा में उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।
स्टेशन की बदली नजर आई रंगत।
महाप्रबंधक श्री लाहोटी के इंदौर आगमन को देखते हुए रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सभी अधिकारी- कर्मचारी मुस्तैद नजर आए। स्टेशन का नजारा एकदम बदला हुआ था। पेयजल, सफाई, पार्किंग और शौचालय की व्यवस्था एकदम चाकचौबंद थी। अधिकारी खुद अपनी निगरानी में साफ- सफाई करवाने में जुटे थे। यहां तक की पटरियों पर भी गंदगी का नामोनिशान नहीं था। पार्किंग में गाड़ियां भी कतार में लगवाई जा रही थी। सभी पंखे, डिस्प्ले बोर्ड भी चालू हालत में दिखाई दिए। कुल मिलाकर महाप्रबंधक लाहोटी के दौरे का असर यह रहा कि इंदौर रेलवे स्टेशन साफ- सफाई में एयरपोर्ट को भी मात कर रहा था।
Related Posts
February 26, 2025 मप्र देश के सबसे तेजी से विकसित होनेवाले राज्यों में से एक है : मुख्यमंत्री यादव
प्रदेश से लगाव, मध्यप्रदेश की सामूहिक शक्ति का प्रतीक।
प्रवासी भारतीयों को […]
September 25, 2021 सूचीबद्ध बदमाश को परदेशीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 हजार रुपए का था इनाम
इंदौर : 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को, थाना परदेशीपुरा पुलिस इंदौर द्वारा अवैध हथियार […]
May 28, 2021 बांधवगढ़ में नजर आए 50 से ज्यादा बाघ शावक
इंदौर : बाघों की नर्सरी कहे जाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2 से छह महीने के बीच के […]
December 13, 2024 इंदौर में संघ का घोष वादन कार्यक्रम 03 जनवरी को..
संघ प्रमुख मोहन भागवत देंगे मार्गदर्शन।
15 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों की रहेगी […]
January 31, 2022 वर्षा ने बनाई आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित 4500 स्क्वेयर फ़ीट की विशाल रंगोली
इंदौर : जब किसी हुनरमंद कलाकार की कल्पना धरातल पर उतरकर हकीकत का रूप लेती है, तो उसकी […]
January 6, 2021 अरविंद तिवारी की कलम से…. ‘राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी’
अरविंद तिवारी
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
• कमलनाथ जो कहें या करें वह कम […]
March 20, 2022 विजय नगर थाने के दो पुलिसकर्मियों की पुलिस आयुक्त से की गई शिकायत
इंदौर : बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र से […]