शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में बोले डॉ. पाराशर।
इंदौर : ‘महिला सशक्तिकरण, चुनौतियां व समाधान’ विषय पर अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र पाराशर ने प्रमुख वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमेशा से ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में सशक्त भूमिका निभाती आई हैं। देवी अहिल्याबाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महिलाएं इसका उदाहरण हैं। डॉ. पाराशर ने महिलाओं के लिए समान अवसर की वकालत करते हुए कहा वे हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं, ऐसे में उनके साथ लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथि वक्ता डॉ. शैलेंद्र पाराशर का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनूप कुमार व्यास, महिला सशक्तिकरण समिति की डॉ. सुषमा व्यास और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने शॉल और श्रीफल भेंट कर किया। विषय प्रवर्तन डॉ. सुषमा व्यास ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेणु सिन्हा ने किया। आभार डॉ.श्रद्धा मालवीय ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं और प्राध्यापकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
Related Posts
May 6, 2021 संजय शुक्ला के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, रेमडेसीवीर की आपूर्ति रोकने की साजिश रचने का लगाया आरोप
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला द्वारा कोरोना महामारीं के चलते बीजेपी नेताओं पर […]
May 26, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर आहूत की गई […]
May 26, 2021 कोरोना काल के चलते सादगी के साथ मनाई गई नृसिंह जयंती, मन्दिर में आम श्रद्धालुओं को नहीं दिया गया प्रवेश
इंदौर : कोरोना संक्रमण काल के बीच लगातार दूसरे वर्ष नृसिंह जयंती का पर्व सादगी के साथ […]
July 24, 2022 किशोर न्याय अधिनियम और पॉक्सो एक्ट पर रखी गई कार्यशाला
पुलिस अधिकारीगण, किशोर न्याय अधिनियम- 2015 एवं पॉक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों से […]
August 30, 2020 फसलों का बीमा करने के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक इंदौर : इंदौर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलों का बीमा किया […]
February 22, 2022 शराब पीकर वाहन चलाने पर 25 हजार रुपए जुर्माना
इंदौर : ड्राइवर का शराब पीकर मैजिक चलाना उसके मालिक को महंगा पड़ा। उसे 25 हजार 700 रुपए […]
June 19, 2021 बीजेपी ने संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए तय किए प्रभारी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित 21 […]