भोपाल : पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। एक दिन पूर्व सिंघार के बंगले में उनकी सोनिया नामक महिला मित्र ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट, महिला के बेटे और नौकर के बयानों के आधार पर शाहपुरा थाना पुलिस ने भादवि की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के बेटे और नौकरों ने माना कि सिंघार और महिला के बीच अक्सर नोकझोक होती थी।
सुसाइड नोट में है प्रताड़ना का उल्लेख।
बताया जाता है कि सुसाइड नोट में महिला ने ऐसी कुछ बातें लिखीं हैं, जिनसे प्रतीत होता है की सिंघार उसे प्रताड़ित करते थे।
महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिंघार।
परिजनों के आने के बाद सोमवार शाम मृतक महिला सोनिया का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व मंत्री उमंग सिंघार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे। वे मृतका की मां से भी मिले।
बहरहाल, भोपाल पुलिस ने सिंघार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस की जांच में महिला के साथ सिंघार के संबंधों को लेकर कई खुलासे हो सकेंगे।
Related Posts
January 2, 2025 मां को लीवर डोनेट कर बेटी ने पेश की मिसाल
डॉक्टरों का कहना है मरीज के वर्कोहलिक (अत्यधिक काम करने) होने और शुगर के कारण भी डेमेज […]
November 14, 2021 बिना फायर एनओसी मरीजों के भर्ती करने पर लगी रोक तत्काल हटाएं देवास जिला प्रशासन- राजानी
देवास : पिछले दिनों भोपाल में कमला नेहरू अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में आग […]
February 21, 2022 इंदौर एयरपोर्ट से रात में उड़ानों पर चार माह तक रोक
इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अप्रैल से अगले चार […]
January 17, 2021 कोलकाता से सूरत जा रही इंडिगो की फ्लाइट की भोपाल में आपात लैंडिंग
भोपाल : रविवार को कोलकाता से सूरत जा रही फ्लाइट की भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर […]
June 27, 2023 अंचल के पत्रकार मीडिया संस्थानों की रीढ़ होते हैं
स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. की संभागीय कार्यशाला में बोले अतिथिगण।
संभाग के 30 सक्रिय […]
January 17, 2022 ‘आयुष क्योर’ एप के जरिए घर बैठे लिया जा सकेगा आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग ने कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए जन […]
March 16, 2024 लोकसभा चुनाव का ऐलान, सात चरणों संपन्न होगा मतदान
कुल 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को […]