आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” तथा 01 बुलेट मोटरसाइकिल (कुल मशरूका कीमत करीब 05 लाख रुपए) जब्त।
आदतन आरोपी के विरुद्ध इंदौर के थाना गौतमपुरा, बडगोंदा सहित महाराष्ट्र , राजस्थान आदि में पशु चोरी, लड़ाई झगड़े , हत्या का प्रयास जैसे कई गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं।
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति मादक पदार्थ के साथ राजेंद्र नगर क्षेत्र के रेतीमंडी के पास से मोटरसाइकिल से मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए निकलने वाला है। इस पर क्राइम ब्रांच और थाना राजेंद्रनगर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जाहुदीन खान निवासी बड़गोंदा इंदौर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से 90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD ड्रग्स” 01 बुलेट मोटरसाइकिल (कुल मशरूका कीमत करीब 05 लाख रुपए) जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना राजेंद्र नगर में 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 14, 2024 अहंकार मनुष्य को पतन के मार्ग पर ले जाता है : स्वामी रामदयाल महाराज
गीता भवन में चल रहे 67वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का हुआ समापन।
जगदगुरू स्वामी […]
April 11, 2022 खरगौन में रामनवमी जुलूस पर पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी के बाद कर्फ्यू लागू
खरगौन : मप्र के इंदौर सम्भाग में आने वाले खरगौन जिले में रविवार को रामनवमी के जुलूस पर […]
April 26, 2025 आतंकियों से मिले हैं जम्मू – कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला..
राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बचकाने बयानों से कांग्रेस को होता है नुकसान..
पूर्व […]
August 28, 2019 बीजेपी सभी 85 वार्डों में शुरू किया सक्रिय सदस्यता अभियान इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान बुधवार से सभी 85 वार्डो में प्रारंभ […]
March 28, 2022 वैष्णोदेवी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिली सौगात, इंदौर से जम्मू के लिए शुरू हुई नई उड़ान
इंदौर : माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों को अब हवाई मार्ग से जाने- […]
June 12, 2020 सांवेर क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क बढाने पर 8 करोड़ रुपए होंगे खर्च इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सांवेर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार […]
October 1, 2021 आगामी फरवरी माह में होगा 5 दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल, ख्यात फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत
इंदौर : मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम […]