इंदौर : पुलिस की सक्रियता से एक घायल युवक की जान बच गई। थाना प्रभारी मानपुर व टीम को घायल युवक देर रात सुनसान व अंधेरे में झाड़ियों में पड़ा मिला था।पुलिस ने समय पर सहायता कर गंभीर घायल युवक की जान बचा ली।
थाना मानपुर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पटेल व उप निरीक्षक राजू सिंह चौहान, 21 सितंबर की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू की रेडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में रात करीबन 10:30 बजे ग्राम नंदलाइघाटी रोड के किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था और दूसरा व्यक्ति रोड पर आने जाने वालों को मदद की गुहार लगा रहा था। थाना प्रभारी सतीश पटेल व एसआई राजू सिंह तत्काल उनके पास पहुंचे। पूछताछ करने पर मदद की गुहार लगा रहे व्यक्ति ने अपना नाम भगवान पिता मांगीलाल राठौड़ निवासी गुजरी और घायल अचेत पड़े व्यक्ति का नाम मनीष पिता हेमराज यादव निवासी गाड़ी अड्डा इंदौर का होना बताया।घायल मनीष को सिर व शरीर में गंभीर चोटें लगी थी। बताया गया कि एक्सीडेंट होने से चोटें आई हैं। करीब आधे घंटे पहले एक्सीडेंट हुआ है लेकिन सुनसान व अंधेरा होने से कोई गाड़ी नहीं रोक रहा था। थाना प्रभारी मानपुर ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस की समय पर मिलीं सहायता से बुरी तरह से घायल मनीष की जान बच गई।
घायल व उसके साथी ने मानपुर पुलिस की त्वरित मदद की प्रशंसा कर उसे हृदय से धन्यवाद दिया।
Related Posts
August 8, 2020 मप्र में 10 अगस्त से तीन दिन के लिए होगा ‘ट्रांसपोर्ट लॉकडाउन’ इंदौर : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रदेश में […]
August 28, 2019 बीजेपी सभी 85 वार्डों में शुरू किया सक्रिय सदस्यता अभियान इंदौर : भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान बुधवार से सभी 85 वार्डो में प्रारंभ […]
September 18, 2021 डायल- 100 के पुलिसकर्मियों की प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
इंदौर : अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता […]
July 17, 2021 भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिले दो एमआरएच हेलीकॉप्टर, कुल 24 हेलीकॉप्टर की होगी खरीद
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड नेवल एयर स्टेशन में आयोजित एक […]
February 7, 2024 सर्वे भवन्तु सुखिन:, वसुधैव कुटुंबकम् सिर्फ नारे नहीं, भारत का चिंतन है : विनय दीक्षित
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने क्रिस्टल आईटी पार्क में किया आईटी मिलन समारोह का […]
December 30, 2021 मालवा उत्सव में पंडवानी गायन के जरिए पेश किया गया द्रौपदी चीरहरण का प्रसंग
इंदौर : ठेठ बुंदेलखंडी -छत्तीसगढ़ी भाषा में जब पंडवानी सुनी जाती है तो उसका अपना अलग ही […]
January 20, 2021 24 जनवरी को होगा आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा 24 जनवरी को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित […]