सेनानियों का सम्मान हमारा परम धर्म- सत्यनारायण पटेल
इंदौर : नेताजी सुभाष मंच व गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मालवी कवि शतायु वर्षीय नरेंद्रसिंह तोमर(नत्थूसिंह) पिवड़ाए को घर जाकर जाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने श्री तोमर का सम्मान करते हुए कहा कि सेनानियों का सम्मान हमारा परम धर्म है तोमर सौ वर्ष के पार होने पर भी आज देश के प्रति चिंतन करते हैं और अंग्रेजो की गुलामी के बारे में बताते हैं। श्री तोमर ने मालवा का नाम पूरे भारत में मालवी गीतों को गाकर मालवी भाषा के लिए अलख जगाया।
मंच के अध्यक्ष मदन परमालिया ने कहा कि इंदौर व मालवा में लगभग 772 स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया। श्री तोमर ने अपने क्रांति गीतो के माध्यम से आजादी का अलख जगाया था।इस अवसर पर संजय जयंत,नरेंद्र सूर्यवंशी,गणेश वर्मा,विजय राठौर,विनोद सत्यनारायण पटेल,चेतन चौधरी,राहुल पटेल,गौरव पटेल आदि मौजूद थे।
Related Posts
June 16, 2017 IND vs BAN : बांग्लादेश पर बड़ी जीत के साथ फाइनल में पाक से टीम इंडिया का ‘महामुकाबला’ नई दिल्ली/बर्मिंघम: रोहित शर्मा के शतक और विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ […]
September 29, 2021 स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का रवींद्र नाट्यगृह में होगा स्वागत, शहीदों को किया जाएगा नमन
इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने […]
April 10, 2021 कांग्रेस के धाकड़ नेता महेश जोशी का निधन, लंबे समय से थे बीमार
इंदौर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार रात 10:00 बजे के करीब भोपाल में […]
December 9, 2018 आठवले को युवक ने जड़ा थप्पड़ ठाणे: केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले को एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। […]
April 14, 2021 विधायक संजय शुक्ला ने दो सौ बिस्तरों का हॉस्टल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए देने की पेशकश की
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए प्रभारी […]
October 26, 2020 राणा- नारायण ने दिल्ली से वसूला चक्रवृद्धि ब्याज
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
आत्मविश्वास और अति-आत्मविश्वास के बीच नजर नहीं आने वाला महीन फर्क […]
December 25, 2019 आदर्श सड़क पर लोगों ने टिफिन पार्टी का उठाया लुत्फ, तीन जनवरी को होगा लोकार्पण इंदौर : (राजेन्द्र कोपरगाँवकर) स्वच्छता में हैट्रिक लगा चुके इंदौर शहर ने लगातार चौथी […]