पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
इंदौर : महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में आने वाले 3 वर्षीय मासूम के साथ शनिवार को पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। जख्मी हालत में भागते हुए बच्ची अपनी मां के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।
मिठाई खिलाने का दिया था लालच।
बच्ची की मां ने बताया कि मेरी छोटी बेटी जख्मी हालत में रोते हुए आई और बोली कि मुझे पड़ोस में रहने वाला किशोर मिठाई दिलाने के बहाने लेकर गया था। किशोर उसे डैम के पास से सटे डिग्री कॉलेज की दीवार के पास ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद बच्ची को लेकर मां अपनी मुंह बोली बुआ के साथ डोंगरगांव चौकी पहुंची और पड़ोसी दरिंदे किशोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस बच्ची को लेकर अस्पताल आई और उसका मेडिकल कराया।
शराब पीने का आदी है पड़ोसी आरोपी।
बच्ची की मां ने बताया, पड़ोस में रहना वाला आरोपी लड़का नाबालिग है और शराब पीने का आदी है। लड़के की मां की मौत हो चुकी है। घर में सिर्फ उसका पिता है, जो मजदूरी करता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
January 11, 2023 वर्ष 2023 में प्रदेश के जिला न्यायालयों में होनेवाले अवकाश घोषित
वर्ष में कुल 92 दिन होगा अवकाश।
इन्दौर : जिला अभिभाषक संघ, इन्दौर के अध्यक्ष गोपाल […]
May 5, 2020 इंदौर की नवागत निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने पदभार ग्रहण किया इंदौर : नवागत निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार देर शाम वे इंदौर […]
June 1, 2021 मई माह में 16 बार बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम..!
इंदौर : दो दिनों की बढ़ोतरी में ही पेट्रोल 56 पैसे महंगा हो गया है। सोमवार को पेट्रोल […]
February 18, 2021 भूमाफ़ियाओं पर जिला व पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा, साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए मूल्य की जमीन कराई मुक्त, पात्र हितग्राहियों को देंगे कब्जा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन इंदौर ने […]
May 3, 2025 20 मई को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में होगी मप्र कैबिनेट की बैठक
इंदौर : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300 वे जयंती वर्ष की स्मृति को चिरस्थायी बनाने […]
March 13, 2023 कलयुगी पुत्र ने पिता को पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
इंदौर : रंगपंचमी पर पिता - पुत्र के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना घटित हो गई। नराधम […]
August 21, 2022 सानंद मराठी नाट्य और समूह गीत स्पर्धा का रविवार को पुरस्कार वितरण
इन्दौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह रविवार 21 अगस्त को स्थानीय जाल […]