इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान विधायक संजय शुक्ला के निवास पहुंचे। उन्होंने विधायक शुक्ला के पिता स्व. विष्णुप्रसाद शुक्ला के चित्र पर पुष्प समर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया का पिछले दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से यह भी प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि स्व. विष्णुप्रसाद शुक्ला बड़े भैया ने जनसंघ और बाद में भाजपा की जड़ें मजबूत करने के लिए प्यारेलाल खंडेलवाल और कुशाभाऊ ठाकरे के साथ जमीनी स्तर पर खूब मेहनत की। वे दूसरों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहे। उनके जाने से भाजपा के साथ इंदौर की भी अपूरणीय क्षति हुई है। वे उनकी स्मृति को वंदन करते हैं।
Related Posts
October 24, 2022 खूबसूरत रंगोलियों में साकार हुए राधा – कृष्ण, महाकाल लोक, श्रीराम मंदिर
इंदौर : दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को राजेंद्र नगर और उसकी आस पास की बीस से अधिक […]
December 10, 2022 एक जनवरी को जैन तीर्थ शिखरजी के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
1251 समाजजन एक साथ करेंगे एक ट्रेन में सफ़र।
1 थ्री टायर एसी कोच, 14 स्लीपर कोच सहित […]
December 17, 2024 चार नई महिला खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल
कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी का किया […]
August 15, 2022 सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ प्रभारी मंत्री डॉ. मिश्रा ने किया भोजन
इंदौर : इंदौर जिले के प्रभारी और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के […]
November 3, 2019 मप्र के साथ भेदभाव कर रही है केंद्र की मोदी सरकार- शोभा ओझा इंदौर : मप्र में बीजेपी कमलनाथ सरकार पर किसानों, युवाओं और आम लोगों के साथ वादाखिलाफी […]
June 30, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की कार्यसंस्कृति को बदला : नड्डा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- प्रो एक्टिव और प्रो रिस्पांसिव हैं भाजपा की केंद्र व राज्य […]
March 12, 2021 इंदौर में फिलहाल नाइट कर्फ्यू नहीं, मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना
कोरोना की स्थिति को नियंत्रित करने के लिये सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
मास्क नहीं […]