इंदौर जिले में निरंतर की जा रही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति : कलेक्टर
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति तथा अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. ने बताया कि इंदौर जिले में पेट्रोल,डीजल एवं एलपीजी की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं इंडियन ऑयल कंपनी के डिपो से टैंकरों का निरंतर आवागमन बना हुआ है। अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता भी सामान्य रूप से बनी हुई है। इंट्रा सिटी बसें भी रोज की तरह चल रही हैं। वीसी में शामिल सभी जिलों के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी स्पष्ट निर्देश दिए की प्रदेश में पेट्रोल,डीजल एवं एलपीजी की आपूर्ति में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, टैंकरों का मूवमेंट निरंतर रूप से चलता रहे।
कॉन्ट्रैक्ट अवहेलना के लिए जारी किए जाएंगे नोटिस।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की ऑयल कंपनी के रजिस्टर्ड ट्रांसपोर्ट ठेकेदार जो टैंकर्स से सप्लाई नहीं कर रहे हैं, उनको कॉन्ट्रैक्ट अवहेलना के लिए तत्काल रूप से नोटिस जारी किए जाएं।
Related Posts
February 3, 2024 झाड़ – फूंक के बहाने बालिका से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : तांत्रिक क्रिया-कर्म की आड़ में लड़की के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को […]
April 15, 2020 52 जिलों के प्रभारी बनाए गए 11 IAS अधिकारी भोपाल : मध्यप्रदेश के 23 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। स्थिति को […]
December 25, 2020 उदयपुर जाने वाले यात्रियों को 28 दिसम्बर से मिलेगी विशेष ट्रेन की सौगात
इंदौर : राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले लोग इंदौर में बड़ी तादाद में निवास करते हैं। […]
May 14, 2021 कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी […]
September 19, 2022 लकड़ी के पीठों और दुकानों में भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट में सोमवार अल सुबह लगी भीषण आग में […]
March 16, 2021 स्वस्तिका, सुहाना, दिया, अनन्या, नित्याश्री, राधाप्रिया ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 82 वी […]
August 18, 2024 महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी व हत्या के खिलाफ बीजेपी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
काली पट्टी बांधकर निकला कैंडल मार्च।
इंदौर : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोलकाता के […]