मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा।
विद्युत आपूर्ति अबाधित रखने और मतगणना में कोई व्यवधान नहीं आने देने के दिए निर्देश।
नेहरू स्टेडियम में होगी मतगणना।
इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन ने गुरुवार को इंदौर पहुँच कर नेहरू स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतगणना के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी उन्हें दी। राजन ने प्रत्येक एआरओ से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों व स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी उन्होंने देखा। राजन ने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी लाइव डिस्प्ले और कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को भी देखा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने पुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति रखने और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से संचालित रहें।
Related Posts
December 10, 2021 ससुर की चाकू घोंपकर हत्या करने वाले दामाद सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के छोड़कर जाने से था नाराज
इंदौर : घर में घुसकर चाकू से वार कर ससुर की हत्या को अंजाम देने वाले दामाद सहित तीनों […]
September 15, 2020 राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड भोपाल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड मिलने जा रहा है। यूपीएससी […]
December 10, 2022 एयरपोर्ट पर उतरते ही प्रवासियों को होना चाहिए इंदौर पहुंचने का खुशनुमा अहसास
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर में की जनप्रतिनिधियों और […]
July 11, 2020 21 श्रद्धालुओं के साथ हुआ बाणेश्वरी डाक कावड़ यात्रा का आगाज..! इंदौर : मरीमाता चौराहा स्थित सिद्ध विजय गणेश मंदिर शनिवार सुबह बोल बम और भोलेनाथ के […]
November 18, 2021 1 से 6 दिसंबर तक होगा बीजेपी का जिलास्तरीय प्रशिक्षण वर्ग, संगठनात्मक 9 जिलों के अपेक्षित कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
इंदौर : स्थानीय भाजपा कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास […]
January 7, 2020 श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर भारत ने जीता 2020 का पहला टी-20 मैच इंदौर : मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत ने 2020 में अपना पहला टी-20 मैच […]
October 25, 2021 मिर्च की मंडी में लगा सियासी तड़का, बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने थामा बीजेपी का दामन
इंदौर, प्रदीप जोशी। मिर्च के लिए देश ही नहीं बल्कि एशिया में पहचान रखने वाली सबसे बड़ी […]