इंदौर : मुंबई जा रही निजी ट्रेवल्स की बस रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हादसे का शिकार हो गई। धार जिले के धामनोद शहर के बाहर से गुजर रहे फोरलेन पर बस में एकाएक धमाका हुआ। फिर धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें उठने लगीं। बस में सो रहे यात्री अचानक हुए धमाके के बाद जागे और किसी तरह सामान लेकर नीचे की ओर भागे। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से नीचे उतर गए। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर टीम की मदद से आग पर काबू पाया।
इंदौर से मुम्बई जा रही थी बस।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी ट्रेवल्स की बस (एमपी 04 पीए 3778) रविवार रात इंदौर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री अपनी-अपनी सीट पर आराम से सो रहे थे। फोरलेन पर बस ने जैसे ही दूधी तिराहे मधुबन होटल के सामने स्थित स्पीड ब्रेकर को पार किया उसमें से अचानक जोरदार धमाके की आवाज आई। विस्फोट के बाद बस में धुआं भर गया और आग की लपटें उठने लगी। धमाके से उठे यात्रियों ने आग देखकर तत्काल अपना सामान उठाया और एक-एक कर बस से नीचे उतर गए। कुछ ही देर में पूरी बस आग की चपेट में आ गई और धू-धू कर जल उठी। ये तो गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय पुलिस बस में धमाका होने और आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।
Related Posts
March 21, 2025 दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के घर से बड़ी मात्रा में मिली नकद राशि
आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों को एक कमरे में रखी मिली बेहिसाब […]
January 2, 2019 वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे कमलनाथ भोपाल: सचिवालय में हर माह की पहली तारीख को वंदेमातरम गायन की परंपरा पर रोक लगाकर कमलनाथ […]
January 8, 2022 टोस कारखाने से टोस बर्नर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए
इंदौर : टोस बनाने के कारखाने से लगभग 75 हजार रुपए कीमत का टोस बर्नर चोरी करने वाले 3 […]
March 10, 2023 रेलवे स्टेशन के विस्तार में बाधक शास्त्री ब्रिज का होगा नवनिर्माण
सांसद लालवानी ने कलेक्टर कार्यालय में आहूत बैठक में दी जानकारी।
बनाया जा रहा ट्रैफिक […]
March 3, 2025 इंदौर – पुणे सहित चार जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
इंदौर से पुणे, वलसाड से खातीपुरा, अहमदाबाद से ग्वालियर और उधना से सुबेदारगंज के बीच […]
August 4, 2024 वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
15 दोपाहियां वाहन बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच व थाना तिलक नगर की संयुक्त कार्रवाई […]
August 25, 2019 370 को लेकर सिंधिया का बयान कांग्रेस का नहीं – वर्मा इंदौर : कश्मीर के हालात को लेकर मोदी सरकार सही जानकारी नहीं दे रही है। राहुल गांधी और […]