दो पेटी देशी मदिरा व मोटरसाइकिल की गई जब्त।
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर मनीष खरे के निर्देशन और सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव द्विवेदी तथा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में एक दिन पूर्व चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर मालवा मिल चौराहा के पास दोपहिया वाहन सुजुकी क्रमांक MP09ZD1556 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दो पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 100 पाव बरामद की गई। मोटरसाइकिल चालक यशराज पिता रवींद्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया।अवैध मदिरा परिवहन होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्रवाई वृत पलासिया प्रभारी राकेश सिंह मंडलोई द्वारा की गई। आबकारी आरक्षक सतेज कोपरगांवकर, तरुण जाट और वाहन चालक अनिल भालसे का विशेष योगदान रहा।
मोटरसाइकिल व अवैध मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 1,56,500/- बताया गया है।
Related Posts
September 16, 2021 आदिवासियों संग झूमें सीएम शिवराज..
अलीराजपुर : आदिवासियों की संस्कृति में उनके लोक नृत्य और संगीत का सबसे अहम स्थान है। जब […]
August 11, 2017 15 अगस्त को यूपी में हर मदरसे में राष्ट्रगान गाने का आदेश, तिरंगा भी फहराना होगा लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को हर मदरसे में राष्ट्रगान गाने और […]
February 27, 2017 मप्र में एक साल में 4527 महिलाओं के साथ रेप।
मध्यप्रदेश में एक फरवरी 2016 से लेकर अब तक कुल 4527 महिलाएं दुष्कर्म या सामूहिक […]
November 20, 2021 इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार पांचवी बार स्वच्छता में बना नम्बर वन, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
नई दिल्ली : भारत सरकार, नई दिल्ली के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने इस वर्ष के स्वच्छता […]
September 13, 2022 इंदौर, भोपाल, जबलपुर व ग्वालियर में 12 – 12 एल्डरमैन नियुक्त होंगे
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में नियुक्त होंगे एक हजार 930 एल्डरमैन।
विधानसभा में […]
February 4, 2022 अन्ना ने लागू स्मृति टेबल टेनिस और जयराज ने साहू स्मृति कैरम स्पर्धा के खिताब पर जमाया कब्जा
इंदौर : असली दुनिया के अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अतुल लागू स्मृति […]
February 27, 2025 ऑटो चालक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से अमेरिका निवासी महिला को वापस मिला उसका पर्स।
इंदौर : अमेरिका से अल्प प्रवास पर आई महिला का पर्स (डॉक्यूमेंट, कार्ड्स व डॉलर/नगदी […]