चोरी व लूट के 5 मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
मोबाइल फोन स्नैचिंग की घटना के चंद घण्टो में शातिर मोबाइल स्नैचर को भँवरकुआं पुलिस ने धर – दबोचा। बदमाश द्वारा लूटे व चोरी किए 5 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त हाई स्पीड मोटर साइकिल बजाज पल्सर भी जब्त की गई।
दिनांक 31/08/2023 की शाम को इन्द्रपुरी कॉलोनी में रेती व्यापारी के साथ हुई मोबाइल लूट की रिपोर्ट पर थाना भँवरकुआं में अप.क्र. 926/2023 धारा 392 भा.द.वि. का दर्ज किया गया था। घटना पर थाना प्रभारी भँवरकआं द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के निर्देशन में पुलिस टीम गठित हुलिये के आधार पर बदमाशों व मोटरसाइकिल की पतारसी करते हुए संदिग्ध को पकड़ा। बदमाश की पहचान विधि विरुद्ध बालक के रुप में हुई। आरोपी से चोरी व लूट के 5 मोबाइल फोन सहित घटना में प्रयुक्त हाई स्पीड मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक MP09XG7457 जब्त किए गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Facebook Comments
Related Posts
October 19, 2021 उम्र के बंधन में न बांधे खुशियों को…
(लघुकथा) गौरी बालकनी में बैठे-बैठे अपने अतीत की यादों में खोई हुई थी। कैसे बाल्यकाल से […]