इंदौर :रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई देशों के नागरिक वहां फंस गए हैं। इनमें भारत से मेडिकल की पढ़ाई करने गए हजारों छात्र भी शामिल हैं।हालांकि भारत सरकार के प्रयासों से भारतीयों की वतन वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यूक्रेन से लौटे ऐसे ही कुछ बच्चों की अगवानी सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर एयरपोर्ट पर की। यूक्रेन से लौटे इन बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि तिरंगा लगाने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
भारत सरकार चला रही ऑपेरशन गंगा।
सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है। चार केंद्रीय मंत्री यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए भेजे गए हैं। सांसद लालवानी के मुताबिक यूक्रेन से सभी भारतीयों को जल्द ही निकालकर भारत वापस लाया जाएगा।
Related Posts
May 28, 2022 स्वाद, शिल्प, मनोरंजन और लोक कलाओं की मनोहारी बानगी पेश कर रहा है मालवा उत्सव
कोरकू, घोड़ी पठाई ,मनिहारों गरबा, पंथी, जनजातीय लोक नृत्यो ने बांधा समां।
ऊंट पर […]
December 17, 2018 कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी का जारी किया आदेश भोपाल: सीएम पद की शपथ लेते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी के आदेश पर हस्ताक्षर कर […]
December 25, 2021 इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधे नदी में छोड़ने वाली दो औद्योगिक इकाइयां सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधा नदी एवं नालों में […]
August 4, 2023 रेनेसा विवि में गरीब ब्राह्मण विद्यार्थियों को मिलेगा नि:शुल्क प्रवेश
समूचे पाठ्यक्रम की फीस भी नहीं लगेगी।
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद की पहल पर रेनेसा विवि […]
August 22, 2021 उज्जैन में देशविरोधी नारे लगाने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ की गई रासुका की कार्रवाई
उज्जैन : मोहर्रम के अवसर पर कतिपय लोगों द्वारा उज्जैन की गीता कॉलोनी में समूह में […]
March 9, 2024 कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने लिए कई गलत निर्णय
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराए जाने से लगा आघात।
बोले कांग्रेस छोड़ […]
July 11, 2021 सांसद लालवानी की धर्मपत्नी के निधन पर सीएम शिवराज ने जताई शोक संवेदना, दिवंगत बीजेपी नेताओं के घर भी पहुंचे सीएम
इंदौर : उज्जैन के कार्यकर्मों में शिरकत करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार दोपहर […]