नई दिल्ली।राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज कहा कि भारत की आत्मा, बहुलवाद और सहिष्णुता में बसती है और भारत केवल एक भौगोलिक सत्ता नहीं है बल्कि इसमें विचारों, दर्शन, बौद्धिकता, औद्योगिक प्रतिभा, शिल्प तथा अनुभव का इतिहास शामिल है।
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अपने पद मुक्त होने की पूर्व संध्या पर आज देश के नाम अपने संबोधन में कहा कि भारत की आत्मा, बहुलवाद और सहिष्णुता में बसती है और समानुभूति की क्षमता हमारी सभ्यता की सच्ची नींव रही है लेकिन प्रतिदिन हम अपने आसपास बढ़ती हुई हिंसा देखते हैं।इस हिंसा की जड़ में अज्ञानता, भय और अविश्वास है। उन्होंने परोक्ष रूप से देश और दुनिया में बढ़ती हिंसा के संदर्भ में के हमें अपने जन सवांद को शारीरिक और मौखिक सभी तरह की हिंसा से मुक्त करना होगा।
हमारे समाज के बहुलवाद के निमार्ण के पीछे सदियों से विचारों को आत्मसात करने की प्रवत्ति को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संस्कृति, पंथ और भाषा की विविधता ही भारत को विशेष बनाती है।उन्होंने कहा, हमें सहिष्णुता से शक्ति प्राप्त होती है।यह सदियों से हमारी सामूहिक चेतना का अंग रही है। जन संवाद के विभिन्न पहलू हैं। हम तर्क वितर्क कर सकते हैं, हम सहमत हो सकते हैं या हम सहमत नहीं हो सकते हैं। परंतु हम विविध विचारों की आवश्यक मौजूदगी को नहीं नकार सकते। अन्यथा हमारी विचार प्रक्रिया का मूल स्वरूप नष्ट हो जाएगा।
Related Posts
June 4, 2025 तंबाकू जनित पदार्थों के दुष्प्रभावों से बच्चों, युवाओं को कराएं अवगत
तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमए की कार्यशाला में बोले अतिथि वक्ता।
तंबाकू के साथ निकोटिन […]
January 28, 2021 शहीद देवेंद्र सिंह स्मृति जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का आईजी ने किया शुभारंभ
इंदौर: कोरोना काल में अपनी ड्यूटी निभाते हुए कोरोना संक्रमण का शिकार होकर अपनी जिंदगी […]
November 22, 2021 बाल अधिकारों पर केंद्रित पुस्तक का पर्यटन मंत्री ने किया विमोचन
इंदौर। बाल अधिकार और मीडिया विषय पर लिखे विविध आलेखों के संकलन पर आधारित पुस्तक का […]
February 16, 2025 यंग प्रोफेशनल स्कीम के तहत 03 हजार भारतीयों को वीजा देगा यूके
लंदन : ब्रिटिश सरकार ने UK-India यंग प्रोफेशनल्स स्कीम 2025 के तहत भारतीय नागरिकों के […]
August 1, 2023 श्रीराम मंदिर राजेंद्र नगर के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भागवत ज्ञान गंगा प्रवाह का आयोजन 7 अगस्त से
6 अगस्त को होगा 51 फीट ऊंचे स्तंभ पर भगवा धर्म ध्वजारोहण।
इंदौर : राजेंद्र नगर […]
May 3, 2023 रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मिले मालू, इंदौर से अजमेर के लिए नई ट्रेन चलाने की रखी मांग
अयोध्या,रायपुर,हावड़ा के लिए नियमित चलाएं ट्रेन।
उज्जैनी एक्सप्रेस का इंदौर तक […]
March 16, 2024 अच्छा एक्टर बनने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी : शाहबाज खान
फ्रेंच ऐक्ट्रिस मारयाने बोर्गो, फिल्म एक्टर शाहबाज़ खान, एक्ट्रेस आर्य शर्मा ने फिल्म, […]