नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में बारामूला का दौरा किया। राष्ट्रपति के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे भी थे। उन्होंने 1999 में कारगिल संघर्ष के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया अर् और बारामूला में डैगर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
बारामूला डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल वीरेन्द्र वत्स ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें शहर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। जिसमें आजादी के बाद के विभिन्न अभियानों में शहर के योगदान को रेखांकित किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति ने बारामूला डिवीजन के सैनिकों से परस्पर बातचीत की और उन्हें भविष्य के सभी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। बारामूला का दौरा करने के बाद, राष्ट्रपति गुलमर्ग के लिए रवाना हुए और हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल का अवलोकन किया। राष्ट्रपति को हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल में किए जा रहे प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
Related Posts
December 13, 2022 अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सेना की झड़प
भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे चीनी सैनिकों को भारतीय जवानों ने […]
November 29, 2021 महिलाओं के पर्स व मोबाइल लूटने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल शो रूम लूटने की बना रहे थे योजना
इंदौर : मोबाइल शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश, विजय नगर पुलिस की गिरफ्त में आ […]
March 26, 2023 अडानी को लेकर सवाल न पूछे इसलिए खत्म कर दी राहुल गांधी की सदस्यता
विपक्ष को खत्म करने की कवायद में जुटी है मोदी सरकार
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा […]
March 3, 2023 अंतरक्षेत्रीय राज्यस्तरीय वालीबॉल स्पर्धा का हुआ आगाज
इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मेजबानी में केंद्रीय क्रीड़ा […]
February 9, 2024 गाय के लिए घर – घर से रोटी एकत्रित करेगी विहिप
गौ ग्रास रथ का विहिप पदाधिकारियों ने किया शुभारंभ।
इंदौर : सदियों से हमारे देश में […]
February 2, 2021 तेज रफ्तार कार सवार ने दो बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
इंदौर : रविवार देर रात पलासिया थाना क्षेत्र के गीता भवन चौराहे पर हिट एंड रन का केस […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]