इंदौर : घटाटोप अंधेरे में जैसे एक दिया रोशन होकर उम्मीद की किरण जगा देता है। वैसे ही कोरोना रूपी कालिमा से उबरने के संकेत दिखाई देने लगे हैं। वो इसलिए भी की अरसे बाद बुधवार 5 मई को सुकून देने वाले आंकड़े सामने आए। एक तो नए संक्रमितों के मामलों में कमीं आई, दूसरे कोरोना मुक्त होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही।
1792 मिले नए संक्रमित।
बुधवार को 7257 आरटी पीसीआर व 2997 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10341 की जांच की गई। 8417 निगेटिव पाए गए। 1792 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 89 रिपीट पॉजिटिव निकले, 43 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक कुल 12 लाख 26 हजार 797 सैम्पल टेस्ट किए गए। 121694 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 85 फ़ीसदी से ज्यादा ठीक भी हो गए हैं।
2697 डिस्चार्ज किए गए।
बुधवार को 2697 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक 1लाख 8 हजार 493 मरीज कोरोना को पटखनी देने में कामयाब रहे हैं। 12017 का इलाज चल रहा है।
8 मरीजों को मौत।
बुधवार को 8 मरीजों ने कोरोना से लड़ते हुए हार मान ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1184 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
March 14, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले ढाई सौ के पार, एक और मरीज की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने दुगुनी तेजी से आक्रमण किया है। प्रतिदिन नए संक्रमितों की […]
May 5, 2024 जीतू पटवारी ने केवल इमरती देवी नहीं, पूरी नारी जाति का अपमान किया है..
कांग्रेस का मूल चरित्र हमेशा से महिला विरोधी रहा है।
कांग्रेस के पास महिलाओं का […]
November 9, 2020 कोरोना संक्रमण ने फिर लगाया शतक, 3 मरीजों की थमीं सांसें…!
इंदौर : क्या उपचुनाव के पहले कोरोना सम्बन्धी आंकड़ों की बाजीगरी कर सच को छुपाया गया था…? […]
November 25, 2022 राजवाड़ा उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर : शहर के राजवाडा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ […]
December 30, 2023 उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग ने दो हफ्तों के लिए जारी किया अलर्ट।
नई दिल्ली : बीत रहे साल में उत्तर […]
August 2, 2020 राखी के मद्देनजर लॉक डाउन में दी जानी चाहिए छूट- विजयवर्गीय इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रक्षाबन्धन के एक दिन पहले आ रहे […]
May 20, 2021 गुरुवार को इंदौर आएंगे सीएम शिवराज, संभाग के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण की करेंगे समीक्षा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 20 मई को इंदौर प्रवास पर आएंगे। भोपाल से […]