इंदौर : घटाटोप अंधेरे में जैसे एक दिया रोशन होकर उम्मीद की किरण जगा देता है। वैसे ही कोरोना रूपी कालिमा से उबरने के संकेत दिखाई देने लगे हैं। वो इसलिए भी की अरसे बाद बुधवार 5 मई को सुकून देने वाले आंकड़े सामने आए। एक तो नए संक्रमितों के मामलों में कमीं आई, दूसरे कोरोना मुक्त होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या संक्रमितों से ज्यादा रही।
1792 मिले नए संक्रमित।
बुधवार को 7257 आरटी पीसीआर व 2997 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10341 की जांच की गई। 8417 निगेटिव पाए गए। 1792 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 89 रिपीट पॉजिटिव निकले, 43 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक कुल 12 लाख 26 हजार 797 सैम्पल टेस्ट किए गए। 121694 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 85 फ़ीसदी से ज्यादा ठीक भी हो गए हैं।
2697 डिस्चार्ज किए गए।
बुधवार को 2697 मरीज कोरोना से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक 1लाख 8 हजार 493 मरीज कोरोना को पटखनी देने में कामयाब रहे हैं। 12017 का इलाज चल रहा है।
8 मरीजों को मौत।
बुधवार को 8 मरीजों ने कोरोना से लड़ते हुए हार मान ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1184 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
April 17, 2024 कमलनाथ के दो अनमोल रतन मिगलानी और कक्कड़
छापों और जांच के अनुभवी।
🔹कीर्ति राणा🔹
कमलनाथ चाहे केंद्र में मंत्री रहे हों, […]
June 21, 2023 वामा के मंच पर पिता के पत्र बिटिया के नाम और रूदादे सफर पर हुई सारगर्भित चर्चा
इंदौर : वामा साहित्य मंच ने दो पुस्तकों को लेकर चर्चा सत्र का आयोजन किया। विकास दवे […]
September 23, 2021 माफिया और मिलावटखोरों के ख़िलाफ़ की जाएगी सख्त कार्रवाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसारमाफियाओं के विरूद्ध चल रहे अभियान […]
March 8, 2025 बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने देखी फिल्म ‘छावा’
जय भवानी-जय शिवाजी के नारों से गूंज उठा सिनेमाघर।
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर […]
August 14, 2024 दीक्षारम्भ समारोह में छात्रों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए किया गया प्रेरित
पीआईएमआर में नव प्रवेशित छात्रों का हुआ दीक्षारम्भ।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]
June 11, 2021 मोघे ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, इंदौर को शीघ्र अनलॉक करने का किया आग्रह
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने शुक्रवार को भोपाल में […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]