इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार 5 जून को तो अब तक के सर्वाधिक टेस्ट होने पर भी संक्रमित मामलों की संख्या महज 2 फीसदी रही। रिकवरी दर बढ़कर 98 फ़ीसदी हो गई है। वहीं उपचार रत मरीज भी अब डेढ़ हजार के करीब ही रह गए हैं।
14 हजार से अधिक सैम्पलों की टेस्टिंग।
शनिवार को 7448 आरटी पीसीआर व 4245 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। रिकॉर्ड 14035 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 13686 निगेटिव पाए गए। 298 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 46 रिपीट पॉजिटिव निकले। 5 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक कुल 15 लाख 25 हजार 413 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 51 हजार 570 पॉजिटिव निकले। इनमें से 98 फ़ीसदी ठीक हो चुके हैं।
403 किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 403 मरीज कोरोना को मात देने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 48 हजार 706 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। अब केवल 1509 मरीज अस्पतालों में उपचाररत हैं।
2 मरीजों ने तोड़ा दम।
शनिवार को 2 और मरीजों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अबतक 1355 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
March 2, 2022 खजराना गणेश मंदिर परिसर में ही बनेगा संस्कृत विद्यालय
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति द्वारा खजराना गणेश मंदिर की एमआर 10 पर मालवीय […]
March 31, 2023 बावड़ी से अब तक 35 शव बरामद, एक अभी भी लापता
रातभर में निकाले गए 21 शव,दिन में निकाले गए थे 14। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
मुख्यमंत्री […]
March 20, 2017 BHOPAL UJJAIN.. PASSENGER TRAIN BLAST SPECIAL…. NGO सत्य सन्देश फाउंडेशन का हाथ भी?
नाम ही मात्र सत्य सन्देश...चलाने वाले का नाम […]
November 20, 2024 दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदला, अब बिरसा मुंडा होगा चौक का नाम
नई दिल्ली : गुलामी के प्रतीक चिन्ह और नाम हटाने की कवायद वर्तमान बीजेपी शासित केंद्र […]
January 14, 2022 ढाई लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत् 07 […]
March 29, 2022 महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर देने की जरूरत- डॉ. जैन
इंदौर : भारत में महिलाओं की स्थिति इतिहास में कई बदलावों के अधीन रही है। पिछली कुछ […]
January 16, 2017 आधार होने पर रजिस्ट्री के समय गवाह की जरूरत नहीं होगी संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए आधार नंबर देने पर गवाहों की जरूरत नहीं पड़ेगी पंजीयन विभाग […]