इंदौर : मध्यप्रदेश में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर पुलिस ने दबिश देकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।इसी आधार पर ये छापामार कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, विजय नगर के रहवासियों ने पुलिस को खबर दी थी कि स्कीम नंबर 74 में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के बंगले पर कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उन्हें यहां सेक्स रैकेट के संचालन का शक है। इसी सूचना पर विजय नगर टीआई तहजीब काजी की टीम ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर यहां भेजा।
उसके द्वारा किए गए इशारे के बाद महिला सदस्य की टीम के साथ मकान में दबिश दी गई। इस दौरान मौके से आरोपी अब्दुल कादिर निवासी खजराना, शरद रघुवंशी निवासी देवास और हिमांशु वैद निवासी लसूड़िया व एक महिला को बन्दी बनाया गया। इस मकान में एक और महिला रहती है, जो वर्तमान में किसी ग्राहक के साथ दमन टूर पर गई होने बात बताई गई।
पुलिस के मुताबिक गिरोह की महिला लोगों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती थी। वह ग्राहकों को इंटरनेट कालिंग करती और फेसबुक पर लड़कियों के फोटो भेजती थी। इसके बाद ग्राहकों के पॉकेट के हिसाब से लड़कियों का रेट तय किया जाता था। इस घर में रात भर रुकने, डांस व शराब की व्यवस्था भी पैकेज के रूप में उपलब्ध करवाई जाती थी।
Related Posts
January 27, 2023 संविधान में दिए अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करें नागरिक – लालवानी
इंदौर : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की संध्या पर प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित राष्ट्रीय […]
February 16, 2020 रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘अ परफेक्ट मर्डर’ का सानंद के मंच पर प्रभावी मंचन इंदौर : कोई भी अपराध या कोल्ड ब्लडेड मर्डर फुल प्रूफ नहीं होता। शातिर से शातिर अपराधी भी […]
May 9, 2021 229 नर्सों का चयन कर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, स्टाफ की कमीं होगी दूर
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय में नर्सों की […]
October 25, 2022 बीजेपी कार्यालय में दीपावली पर की गई माता महालक्ष्मी की पूजा – अर्चना
शहर वासियों के लिए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंदौर : दीपावली के […]
May 19, 2023 प्वाइंट टेबल में बंगलुरू टाइगर सबसे आगे, एमपी रॉयल दूसरे स्थान पर
जस्ट कबड्डी लीग में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, […]
January 8, 2021 सीएम शिवराज ने राजधानी के पत्रकारों को कराया सहभोज, माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए किया गया सीएम का सम्मान
भोपाल : पत्रकार बिरादरी के प्रति सीएम शिवराज सिंह चौहान हमेशा सकारात्मक और सहयोगी […]
March 20, 2020 कमलनाथ सरकार का जाना कांग्रेस के आंतरिक कलह का नतीजा- नेमा इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कमलनाथ
के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे को […]