बीजेपी कार्यालय में दीपावली पर की गई माता महालक्ष्मी की पूजा – अर्चना

  
Last Updated:  October 25, 2022 " 03:02 pm"

शहर वासियों के लिए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंदौर : दीपावली के अवसर पर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना और आरती की। शुभ मुहूर्त में किए गए पूजन व आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

रणदिवे, चावड़ा ने दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं।

बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दीपावली के अवसर पर नगरवासियों के लिए मंगल कामनाएं करते हुए कहा कि हम प्रफुल्लित होकर दूसरों के जीवन में भी खुशियों के दीप जलाएं। दीपावली आत्म साक्षात्कार का पर्व है। नन्हा सा दीपक जब समूह में कतारबद्ध होकर सामूहिक रूप में दूसरों के साथ जलता है, तो उसकी आभा अपने आसपास के पूरे परिवेश को आलोकित कर देती है।इसी तरह दीपावली पर्व मिलजुलकर खुशियां बांटने और सभी के जीवन को सुखमय बनाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर गौरव रणदिवे ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों के सुखी व समृद्ध समृद्ध जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की।

दीप पर्व सभी के जीवन में सुख – समृद्धि लेकर आए – चावड़ा

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने भी शहर के बाशिंदों को रोशनाई के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव लेकर आए, वे यही मंगलकामना करते हैं।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, प्रमोद टण्डन, महामंत्री सुधीर कोल्हे, सविता अखण्ड, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, घनश्याम शेर, ज्योति तोमर, ललित पोरवाल, चन्दू माखीजा, पदमा भोजे, मुकेश मंगल, कार्यालय मंत्री ऋषि सिंह खनूजा, नितिन पाण्डे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, नितिन द्विवेदी, अतुल बनवड़ीकर, राजू चौहान, अनिता व्यास, निरंजनसिंह चौहान, संध्या यादव, ज्योति पंडित,युवराज दुबे, कपिल शर्मा, अमित रघुवंशी, सचिन जेसवानी, एन.एल. शर्मा, कमल बाघेला, कंचन गिदवानी, मनीष बजाज, रत्नेश बागड़ी, मनोज मिश्रा, मनीष शर्मा मामा, राजीव जैन, अनिल शर्मा, वृन्दा गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *