रीवा : तीन वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना रीवा में सामने आई है। आरोपी नाबालिग होकर मासूम का रिश्ते में ममेरा भाई लगता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां के साथ सोई बच्ची को उठाकर ले गया दुष्कर्मी।
बलात्कार की ये घटना रीवा जिले के जनेऊ थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार 3 साल की मासूम बच्ची अपनी मां के साथ घर में सोई हुई थी, इसी बीच आरोपी मौके का फायदा उठाकर बच्ची के घर आया और सोती हुई बच्ची को उठाकर ले गया। दरिंदे ने पहले तो इस मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया, इसके बाद जब मासूम की ब्लडिंग होने लगी तो उसे उसकी मां के पास छोड़ आया। इस बीच बच्ची की मां की नींद खुल गई, उसने आरोपी को भागते हुए देख लिया। बच्ची की मां मासूम को रीवा के जी एम एस हॉस्पिटल ले आई और वहां भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। उधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी की तलाश कर उसे बन्दी बना लिया है।
Related Posts
August 7, 2021 क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, पूर्व के तस्करों से भी है कनेक्शन
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम […]
November 23, 2019 अलग- थलग पड़े अजित पंवार, मुश्किल में बीजेपी..! इंदौर : महाराष्ट्र में संवैधानिक नियम- प्रक्रिया को धता बताकर रात के अंधेरे में चोरी […]
May 9, 2019 इंदौर की चारों दिशाओं में नई सब्जी मंडियां बनाएगी कांग्रेस इंदौर: किसानों के हित में कांग्रेस लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने तय किया […]
January 17, 2023 नई शिक्षा नीति में किया गया है लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा का समावेश – डॉ. कृष्णगोपाल
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा है कि नई शिक्षा […]
November 18, 2020 जबलपुर से स्टील टॉवर पार्ट्स लेकर बांग्लादेश के लिए रवाना हुई मालगाड़ी
इंदौर : कोरोना काल के बाद रेलवे घाटे की भरपाई करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। इसी […]
August 24, 2022 जूनी इंदौर पुलिस ने चंद घंटों में वाहन चोर को गिरफ्तार किया
आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : फरियादी द्वारा थाना जूनी इन्दौर में […]
October 31, 2020 दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने इंदिराजी को किया नमन, सरदार पटेल को भी अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर […]