विजयंत ट्रेवल्स की बताई गई है बस।
बस संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा को बताया जा रहा घटना की वजह।
रीवा : विजयंत ट्रेवल्स की रीवा से इंदौर जा रही बस पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा अंधाधुंध पथराव किए जाने से एक यात्री की मौत हो गई और बस का ड्राइवर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विजयंत ट्रेवल्स की बस सोमवार देर शाम सरदार वल्लभ भाई अंतर राज्य बस स्टैंड से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस चोरहटा थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास पहुंची, सामने से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और बस पर भारी पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बस के कांच फूट गए। बस में सवार यात्रियों में पथराव से खलबली मच गई और वे बुरीतरह भयभीत हो गए। घटना में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक यात्री की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
मृतक एवं घायल की पहचान के लिए विजयंत ट्रेवल्स अन्य कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उक्त घटना बस संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा का परिणाम हो सकती है। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
February 2, 2021 बूथ मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करते रहें- माया नारोलिया
इंदौर : भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री श्रद्धा दुबे एवं ज्योति […]
August 7, 2020 भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पर किया गया सुंदर कांड का पाठ.. इंदौर : अयोध्या में रामलला मंदिर के ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह की खुशी के मौके पर परशुराम […]
October 28, 2021 एबी रोड पर यात्री बस पलटी, दो की मौत, 10 यात्री घायल
इंदौर : मानपुर क्षेत्र में मुम्बई- आगरा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह यात्री बस पलटने से दो […]
April 26, 2021 कोरोना के उपचार में उपयोगी दवाइयों के पैकेट वितरित करेंगे कांग्रेस के विधायक
इंदौर : शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कांग्रेस के दो विधायकों […]
October 31, 2019 पीडब्ल्यूडी मंत्री ने गौवंश को परोसी घांस इंदौर : पिलियाखाल स्थित हँसदास मठ की गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव में प्रदेश […]
July 28, 2023 डॉ. डेविश जैन की पुस्तक का विमोचन पद्मश्री नेमनाथ जैन करेंगे
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन और प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. […]
December 3, 2024 चार पहिया वाहन चुरानेवाला आरोपी कुक्षी से गिरफ्तार
इंदौर : चार पहिया वाहन तूफान जीप चुराने वाले शातिर चोर को, थाना भँवरकुआं पुलिस कुक्षी […]