विजयंत ट्रेवल्स की बताई गई है बस।
बस संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा को बताया जा रहा घटना की वजह।
रीवा : विजयंत ट्रेवल्स की रीवा से इंदौर जा रही बस पर अज्ञात बाइक सवारों द्वारा अंधाधुंध पथराव किए जाने से एक यात्री की मौत हो गई और बस का ड्राइवर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विजयंत ट्रेवल्स की बस सोमवार देर शाम सरदार वल्लभ भाई अंतर राज्य बस स्टैंड से इंदौर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस चोरहटा थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास पहुंची, सामने से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और बस पर भारी पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बस के कांच फूट गए। बस में सवार यात्रियों में पथराव से खलबली मच गई और वे बुरीतरह भयभीत हो गए। घटना में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक यात्री की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
मृतक एवं घायल की पहचान के लिए विजयंत ट्रेवल्स अन्य कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उक्त घटना बस संचालकों की आपसी प्रतिस्पर्धा का परिणाम हो सकती है। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Related Posts
February 9, 2021 युवा वाहन जागृति यात्रा से राममय हुआ शहर, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी की शिरकत
इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अधिकाधिक निधि संग्रहण को लेकर निकाली जा […]
November 26, 2021 क्षत्रिय महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री बिसाहुलाल का करणी सेना ने फूंका पुतला
इंदौर : आदिवासी और अन्य समुदायों को लुभाने में जुटी बीजेपी और शिवराज सरकार अपने ही […]
June 19, 2023 लाडली बहनों ने किया सीएम शिवराज का जोरदार स्वागत
बहनों ने बनायी रंगोलिया, उतारी आरती और तिलक कर किया स्वागत।
बहनों के दुलार से […]
February 18, 2024 ब्रह्मवेद रायपुर और एमईजी बंगलौर के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
प्रकाश सोनकर व सुरेश ऐरन स्मृति अ.भा. गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा ।
इन्दौर की चुनौती […]
April 17, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में उत्साह के साथ मनाई जाएगी रामनवमी
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में […]
November 23, 2018 राज बब्बर के बयान पर बीजेपी ने जताया कड़ा एतराज इंदौर: कांग्रेस के नेता राज बब्बर के पीएम मोदी की माँ को लेकर दिए विवादित बयान पर बीजेपी […]
August 18, 2024 कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता के खिलाफ प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च
इंदौर : भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड […]