यात्री सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, तमाम लंबित रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।
इंदौर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के बतौर विकसित करने की कही बात।
इंदौर : रविवार को इंदौर प्रवास पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे एक से छह तक सभी प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। डीआरएम रजनीश कुमार, सांसद शंकर लालवानी, सांसद राज्यसभा कविता पाटीदार और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीआरएम व अन्य अधिकारियों से इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना की जानकारी ली, वहीं उज्जैन – देवास – इंदौर ट्रैक के दोहरीकरण, इंदौर – दाहोद परियोजना और महू – सनावद गेज परिवर्तन के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की प्रगति की रिपोर्ट दिल्ली भेजने और कार्य में गति लाने के भी निर्देश दिए।
रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का यह दौरा आकस्मिक था। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की और इंदौर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जितने भी प्रोजेक्ट्स लंबित हैं, उनमें तेजी लाई जाएगी।
Related Posts
April 12, 2022 दिग्विजय सिंह का ट्वीट मप्र को दंगे की आग में झोंकने की साजिश- सीएम शिवराज
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर विवादित बयान […]
February 13, 2023 प्रदेश में किया जा रहा ऐतिहासिक धरोहरों का वैभव लौटाने का काम..
केवल अधो-संरचना निर्माण ही नहीं, लोगों की ज़िंदगी बदलने का काम कर रही है सरकार : […]
September 13, 2021 5 सौ से अधिक फर्जी मार्कशीट, सर्टिफिकेट बनाने वाला आरोपी धराया
इंदौर : फर्जी मार्कशीट व सर्टिफिकेट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी कर रुपए कमाने वाला गिरोह का […]
December 23, 2024 रेलवे स्टेशन से यात्री के बैग चुराकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
चुराई गई ट्राली व पिट्ठू बैग, सामान सहित बरामद।
इंदौर : जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त […]
January 21, 2025 प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में मप्र के रातापानी टाइगर रिजर्व का किया उल्लेख
देश के प्रमुख स्टार्टअप सेंटर के रूप में ग्वालियर का किया उल्लेख।
सभी के लिए […]
April 25, 2020 अगले एक माह में कोरोना पर पा लेंगे विजय- विजयवर्गीय इंदौर : सही इलाज के साथ इच्छाशक्ति मजबूत हो और मनोबल ऊंचा हो तो कोरोना जैसी महामारी को […]
February 3, 2017 आबकारी में बड़ा घोटाला वर्ष 2005 से अब तक आबकारी मध्य्प्रदेश में बड़ा घोटाला हुवा हैं व्यापम की तरह हुवे इस घोटाले मे विभागीय परीक्षा में बड़ा घोटाला हुवा सूत्रों से प्राप्त […]