नई दिल्ली, (पीआईबी) गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा और त्योहार के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, रेल मंत्रालय विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये वाली 261 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
इनमें मध्य रेलवे 201 गणपति स्पेशल ट्रेन, पश्चिम रेलवे 42 गणपति स्पेशल ट्रेन और केआरसीएल 18 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों ने पहले ही अगस्त के अंतिम सप्ताह से सेवाएं शुरू कर दी हैं और ये 20 सितंबर, 2021तक चलेंगी। इसके अलावा, भीड़ को कम करने के लिए मुंबई से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
आरक्षित टिकट वाले लोगों को ही मिलेगी यात्रा की अनुमति।
समय और ठहराव के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in को देख सकते हैं। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल पहले से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन में प्रवेश करते समय, यात्रा के दौरान और गंतव्य स्टेशन पर कोविड -19 से संबंधित सभी नियमों तथा एसओपी का पालन करें।
Related Posts
May 20, 2023 जिंदगी में अच्छा करने के लिए अच्छी संगत का होना जरूरी
आज के युवाओं में जोश तो बहुत है लेकिन होश नहीं है, इस होश के लिए बुजुर्गों के पास बैठे […]
April 27, 2021 सेवा कुंज अस्पताल को बनाया गया कोविड केअर सेंटर
इंदौर : लंबे इंतजार के बाद कनाड़िया क्षेत्र स्थित सेवा कुंज हॉस्पिटल को कोविड केअर सेंटर […]
November 7, 2021 अंतराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में रजत पदक जीतने वाली मप्र की बेटी शिवानी को सीएम शिवराज ने दी बधाई
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी शिवानी पवार को […]
March 28, 2021 सूदखोरों के हौसले बुलंद, सराफा कारोबारी के बेटे को अगवा कर की हत्या
इंदौर : सूदखोरों का आतंक इंदौर में इस हद तक बढ़ गया है कि वे लोगों की जान लेने पर उतारू […]
February 22, 2020 धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सांसद लालवानी ने मनाया जन्मदिन इंदौर : लोकसभा चुनाव में देश में 5 लाख से भी अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले […]
August 16, 2026 स्पोर्ट्स के लिए सबकुछ करेगी सरकार
सीएम डॉ. मोहन बोले : सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में बनाएंगे स्टेडियम।
राजा भोज मल्टी […]
January 10, 2022 खदान से हीरे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए कीमत के 55 हीरे बरामद
इंदौर : हीरों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर, क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए […]