इंदौर में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज की घटना पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल : इंदौर लॉ कॉलेज में पाई गई विवादित किताब पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि विद्वेष फैलाने वाले तत्वों को जेल भेजने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इंदौर के गवर्मेंट लॉ कॉलेज में सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति नामक पुस्तक जो फरहत खान द्वारा लिखी गई है, ये पुस्तक प्रतिबंधित होने के बावजूद लाइब्रेरी में कैसे आई और क्यों वहां के कतिपय प्राध्यापकों ने इसकी वकालत की, इसकी जांच होनी चाहिए।
ऐसी ही ताकतें लव जिहाद को प्रमोट करती हैं।
वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसी ही ताकतें, इसी प्रकार के लोग कॉलेजों में लव जिहाद से लेकर इस तरह की चीजों को प्रमोट करते हैं। विद्वेश फैलाने का काम इस प्रकार के लोगों के माध्यम से ही होता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ केवल कार्रवाई नहीं, इन्हें जेल भेजने की जरुरत है।हमारे गृह मंत्री ने इन तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द ही ऐसे लोग कॉलेज में नहीं जेल में होंगे।
Related Posts
February 5, 2021 बेटमा में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों से कराया अवगत
इंदौर : 32 वे सड़क सुरक्षा माह 2021 के तहत यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता […]
August 3, 2021 अब घर बैठे मिल सकेगा लर्निंग लाइसेंस, ऑनलाइन होगी समूची प्रक्रिया
इंदौर : सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा […]
September 17, 2022 कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की अयोध्या यात्रा
वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्रियों के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए विधायक […]
January 5, 2020 कैलाशजी सहित 350 भाजपाइयों पर एफआईआर दर्ज इंदौर : जिला व पुलिस प्रशासन ने कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और विधायक रमेश […]
August 11, 2023 देश में सर्वश्रेष्ठ हो इंदौर का मास्टर प्लान
राजवाडा पर इंदौर उत्थान अभियान ने लिया संकल्प।
इंदौर की बात मुख्यमंत्री तक […]
April 15, 2022 खरगौन हिंसा में घायल शिवम से मिले रणदिवे, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
इंदौर : भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे शुक्रवार को खरगोन दंगे में घायल शिवम से मिलने एवं […]
May 31, 2022 जोरदार आतिशबाजी कर मनाया इंदौर गौरव दिवस, महिला सफाई कर्मियों को वितरित की गई साड़ियां
इंदौर : माँ अहिल्या की पावन नगरी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के […]