इंदौर : धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार, ₹10 हजार के इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार किया है।महमूद पिता आलम खान नामक यह आरोपी मदीना नगर- आजाद नगर का निवासी है। यह थाना लसूडिया के प्रकरण में फरार था। आरोपी महमूद द्वारा निर्माणाधीन आवासीय भवन होराइजन ओएसीसी ग्रीन के नाम से फरियादियो से पैसे लेकर धोखाधड़ी की गई थी।
आरोपी मेहमूद खान के खिलाफ लसूडिया पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
थाना विजयनगर के प्रकरण में फरार दो आरोपी पकड़ाए।
उधर लंबे समय से फरार, ₹2,000 के इनामी दो आरोपी भी क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ गए। दोनों आरोपी थाना विजय नगर के प्रकरण में फरार थे। एक आरोपी खालिद के विरुद्ध थाना पलासिया, जूनी इंदौर, विजयनगर में मारपीट, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। दूसरे आरोपी असलम के विरुद्ध थाना खजराना, विजयनगर में मारपीट, लड़ाई झगड़ा, अवैध वसूली के एवं थाना माधव नगर उज्जैन में हत्या का प्रकरण पहले से पंजीबद्ध है।
आरोपी खालिद पिता शहजाद खान राजीव नगर खजराना, इंदौर का निवासी है, वहीं असलम पिता युनुस कुरेशी 249,तंजीम नगर,इंदौर में रहता है। दोनो आरोपियों को थाना विजय पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
Related Posts
April 7, 2020 कंटेन्मेंट क्षेत्रों में नगर निगम ने शुरू की राशन की बुकिंग इंदौर : नगर निगम ने शहर के अन्य क्षेत्रों के साथ ही टाटपट्टी बाखल, खजराना,दौलत […]
December 10, 2019 महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक के संचालकों के घोटालों के प्रमाण जांच हेतु सीएम को सौपेंगे इंदौर : 15 साल पहले तालाबंदी का शिकार हुई महाराष्ट्र ब्राह्मण सहकारी बैंक के तत्कालीन […]
January 18, 2024 सहकारी समर्थ मंडल में करोड़ों रुपए की अनियमितता का आरोप
शिकायतकर्ताओं का दावा, जांच में आरोप सिद्ध होने पर भी सहकारिता विभाग दोषी संचालकों के […]
July 22, 2023 मीडियाकर्मियों व परिजनों के लिए आधार कैंप का पोस्ट मास्टर जनरल ने किया शुभारंभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा डाक विभाग इंदौर परिक्षेत्र के सहयोग से […]
September 5, 2020 इंदौर को बनाएंगे स्वस्थ शहर, साइकिल ट्रैक बनाए नगर निगम- लालवानी इंदौर : सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और अब इसे […]
January 17, 2019 अमित शाह की बीमारी को लेकर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल नई दिल्ली: राजनीति में विरोधी की आलोचना भी मर्यादा में रहकर करनी चाहिए पर कांग्रेस के कई […]
December 24, 2023 इंदौर के ललाट पर प्रकृति का सिंदूर
(प्रवीण खारीवाल) शुक्रवार का दिन वर्ष का सबसे छोटा दिन रहा। इंदौर में यह दिन सूर्योदय […]