इंदौर : लगातार चालानी कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते। ट्रैफिक पुलिस भी ऐसे लोगों के साथ कोई नरमी नहीं बरत रही है। इसी कड़ी में कार क्रमांक MP09-MP-0090 के चालक द्वारा 16 बार लाल सिग्नल का उल्लंघन किए जाने पर 8,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।
सूबेदार चंद्रेश मरावी व उनकी टीम नवलखा चौराहा पर यातायात प्रबंधन का कार्य देख रही थी, इसी दौरान कार क्रमांक MP09-MP-0090 के चालक द्वारा नवलखा चौराहा पर लाल सिग्नल का उल्लंघन करने पर रोका गया। सूबेदार चंद्रेश मरावी ने यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त कार के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी लेने पर पाया कि कार चालक द्वारा पूर्व में 15 बार लाल सिग्नल का उलंघ्घन किया जा चुका है एवं चालक द्वारा लंबित ई-चालानों की समन शुल्क राशि 7,500 अभी तक जमा नही की गई है, जिस पर एक और नई गलती सहित 16 ई- चालान की राशि 8,000 रुपये मौके पर ही जमा करवाई गयी।
Related Posts
September 6, 2022 38 वार्डों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
शहर के विभिन्न स्थानो से 150 से अधिक डम्पर, 85 टैªक्टर के माध्यम से उठाया सी एंड डी […]
January 8, 2023 अतिथियों को हेरिटेज वॉक के जरिए इंदौर की समृद्ध विरासत और वैभव से कराया अवगत
बोलिया सरकार छत्री से प्रारंभ हुई इंदौर हेरीटेज वॉक सीपी शेखर नगर गार्डन पर समाप्त […]
November 3, 2021 नरक चतुर्दशी पर पूर्वजों और शहीदों के लिए मुक्तिधामों पर बनाई गई रंगोली, किया गया दीपदान
इंदौर : संस्था ”आनंद गोष्ठी” के बैनर तले प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नरक चतुर्दशी पर […]
November 2, 2021 उपचुनावों में बीजेपी को जिताकर आदिवासी और किसानों ने कांग्रेस के दुष्प्रचार को नकारा- विजयवर्गीय
इंदौर : देश व प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और […]
April 12, 2021 स्वास्थ्य विभाग ने कोविड प्रभावितों के लिए जारी किए टोल फ्री नम्बर
इंदौर : यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सर्दी-खांसी के लक्षण दिख रहे हैं एवं अस्पतालों में […]
August 28, 2022 जीएसटी के नए नोटिफिकेशन और सर्कुलर को लेकर कार्यशाला आयोजित
इंदौर : जीएसटी के तहत हाल ही में कई नोटिफिकेशन एवं सर्कुलर जारी किए गए हैं। इन सभी के […]
August 12, 2021 आईजी ने थामा बैडमिंटन का रैकेट, जोरदार खेल का किया प्रदर्शन
इंदौर : डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित जिम्नेशियम हॉल में खेली जा रही मीडिया बैडमिंटन […]