जिला व हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका।
पीएफआई से संबंद्ध होने का है आरोप ।
इंदौर : जिला न्यायालय में एक संवेदनशील मामले की सुनवाई का वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार की गई लॉ इंटर्न सोनू मंसूरी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।युवती पर प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) से जुड़े होने का आरोप है। उसे इस प्रतिबंधित संगठन के लिए न्यायालय की कार्रवाई का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को लॉ इंटर्न सोनू मंसूरी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे जमानत दे दी।सुप्रीम कोर्ट ने सोनू मंसूरी को जमानत देते हुए निचली अदालत में पांच हजार रुपये जमा करने के भी आदेश दिए हैं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इस मामले में असिस्टेंट सॉलिसीटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने मंसूरी की जिला व हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने का जिक्र करते हुए कहा कि उसे जमानत पर रिहा करने में उनकी ओर से कोई आपत्ति नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सोनू मंसूरी को जमानत दे दी। बता दें कि सोनू मंसूरी की गिरफ्तारी 28 जनवरी 2023 को हुई थी।
Related Posts
February 9, 2021 बाबा महाकाल की भस्मारती में 15 मार्च से शिरकत कर सकेंगे आम श्रद्धालु
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर […]
June 7, 2025 ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सट्टा संचालित करनेवाली गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार
आठ आरोपी पहले ही पकड़े गए हैं।
उशागंज छावनी स्थित फ्लैट में वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन […]
July 13, 2025 खुद को डी कंपनी से जुड़ा बताने वाले भू माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : खुद को डी कंपनी से जुड़ा बताने वाला भूमाफिया रहमत पटेल अब पुलिस की गिरफ्त में […]
June 27, 2021 पूर्व विधायक नेमा ने की तालाब की सफाई, किया पौधारोपण
इंदौर : भाजपा द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से मुखर्जी जन्म दिवस 6 जुलाई […]
September 26, 2022 जनता की सेवा ही मेरी पहली प्राथमिकता – सीएम शिवराज
हितग्राहियों को मंच पर बुला कर योजनाओं का किया सत्यापन।
किसानों के हित में शामिल […]
May 1, 2025 संगीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न विधाओं की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ ‘मंथन’ का समापन
इंदौर : मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सांस्कृतिक उत्सव `मंथन 2025' का समापन प्रेस्टीज […]
May 7, 2019 संघवी के जनसंपर्क को मिल रहा खासा समर्थन इन्दौर: इन्दौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने कहा है कि […]