इंदौर : भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने मध्यप्रदेश सरकार के वितमंत्री देवड़ा द्वारा पेश बजट को सर्वस्पर्शी बताते हुए कहा कि इसमें सभी वर्गों के हितों का समावेश किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल और निम्न वर्ग को आवास उपलब्ध करवाने का इसमें संकल्प नजर आता है।वास्तव में यह बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को दोहराता है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस बजट मे समुचित प्रयास किया गया है, जी आई टैग से उनके खास उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। छोटे शहरों के खास उत्पादों को भी पहचान मिलेगी। कृषि को उन्नत व अन्नदाताओं को सक्षम बनाने का संकल्प इस बजट में दिखाई देता है।
जिलाध्यक्ष सोनकर ने कहा मुख्यमंत्री आपके द्वार योजना से योजनाओ का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुुंचेगा। इस बजट मे जनजाति वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है, जनजाति विकास निगम बनाने से जनजाति समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा। सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए कृत संकल्पित है, इसलिए चाइल्ड बजट का प्रावधान कर 18 साल तक के युवाओ को सरकार ने तोहफा दिया है।
Related Posts
September 19, 2022 लकड़ी के पीठों और दुकानों में भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट में सोमवार अल सुबह लगी भीषण आग में […]
September 2, 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बच्चों को पर्यावरण की रक्षा और सभी के सम्मान का दिलाया संकल्प
मामा शिवराज ने बच्चों से साझा की आज़ादी की कुछ जानी- अनजानी कहानियां।
मुख्यमंत्री ने […]
July 11, 2019 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा भोपाल: 8 साल की बच्ची को अगवा करने के बाद दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या करनेवाले आरोपी […]
January 3, 2023 सावधान : इधर – उधर थूक कर शहर को गंदा किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों से वसूला 500 रूपए जुर्माना।
निगम द्वारा […]
October 13, 2021 भारत माता की जय नहीं बोलने पर स्कूली छात्र भिड़े, 18 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों को लेकर दो पक्षों के छात्र आपस में […]
October 1, 2021 आगामी फरवरी माह में होगा 5 दिवसीय कलाव्योम फेस्टीवल, ख्यात फिल्मी हस्तियां करेंगी शिरकत
इंदौर : मालवा एंटरटेनमेंट और मीरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले इंदौर में कलाव्योम […]
May 13, 2023 कर्नाटक में ढहा बीजेपी का किला, कांग्रेस को प्रचंड बहुमत
224 में से 136 पर कांग्रेस ने लहराया जीत का परचम, बीजेपी के हिस्से में आई केवल 64 […]