इंदौर : चिड़ियाघर से कथित रूप से वन विभाग के पिंजरे से भागे तेंदुए का चार दिन की खोजबीन के बाद भी कोई अता- पता नहीं है। चिड़ियाघर और वन विभाग के अमले ने चिड़ियाघर का चप्पा- चप्पा छान मारा। पिंजरे भी लगाए गए पर तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच रविवार को वन मंत्री विजय शाह भी इंदौर के चिड़ियाघर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और चिड़ियाघर के प्रभारी डॉ उत्तम यादव से तेंदुए के खोजबीन अभियान की जानकारी ली।
सीसीटीवी में दिखी तस्वीर तेंदुए की ही है।
मंत्री विजय शाह ने कहा कैमरे में जो धुंधली तस्वीर दिखाई दे रही है वह तेंदुए की ही है । मैं मेरे अनुभव से कह सकता हूं। तेंदुआ जिस तरह से चलता है, उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर तेंदुए की ही है। वन मंत्री ने कहा कि 11 दिसंबर को मैं स्वयं इस मामले की समीक्षा करूंगा।
इधर तेंदुए की तलाश का अभियान अभी भी जारी है। हालांकि संभावना यही जताई जा रही है कि तेंदुआ बुरहानपुर से इंदौर लाते समय रास्ते में ही पिंजरे से निकलकर भाग गया है।
Related Posts
April 19, 2024 महापौर ने किया वार्ड 83 का दौरा, स्थानीय गार्डन के सौंदर्यीकरण का दिया आश्वासन
अवैधानिक गतिविधियाँ गार्डन में न हो संचालित- महापौर।
सफ़ाई व्यवस्था के साथ स्थानीय […]
March 13, 2023 मार्च के अंतिम सप्ताह में इंदौर आएंगे श्री श्री रविशंकर
आर्ट ऑफ लिविंग सीए परिवार के प्रकल्प 'हैप्पी चाइल्ड, हैप्पी इंदौर' का करेंगे […]
April 10, 2021 कलेक्टर से बोले मोघे- निर्धारित दरों पर हो मरीजों का इलाज, शहर को किया जाए सेनिटाइज
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्णमुरारी मोघे ने रेसीडेंसी कोठी पर कलेक्टर मनीष सिंह से […]
April 1, 2019 फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े सैकड़ों पेज हटाए नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फ़ेसबुक ने भारत में आम चुनाव के पहले चरण से ठीक […]
April 27, 2021 नगर निगम ने दशहरा मैदान व नेहरू स्टेडियम में शुरू किए कोविड टेस्ट सेंटर, 600 रुपए में होगी जांच
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु पहला […]
January 24, 2022 शिवराज सरकार की नई शराब नीति का महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
इंदौर : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा बनाई गई नई शराब नीति के विरोध में शहर […]
September 26, 2023 मप्र में बीजेपी की चुनावी रणनीति पिछले विधानसभा चुनाव से अलग
🔹अभिलाष शुक्ला🔹
मध्य प्रदेश में भाजपा ने की किला बंदी, दूसरी सूची ने भी […]