इंदौर : वार्ड 21 के भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल को अपने वार्ड में जबर्दस्त जनसमर्थन मिल रहा है। सोमवार, 27 जून को गणेश गोयल ने श्याम नगर एनेक्स में घर-घर पहुंचकर नागरिकों से वार्ड के पिछड़ेपन को दूर करने, प्रत्येक गली और मोहल्ले में नर्मदा की पाइप लाइन डालने, सड़कों के चौड़ीकरण, बगीचों के विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा वार्ड में स्पोर्टस क्लब एवं उपयुक्त स्थान पर खेल के मैदान विकसित करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की। गोयल का श्याम नगर के घरों में परिवार के सदस्य जैसा आत्मीय स्वागत हुआ। महिलाओं और बच्चों ने आरती उतारी, साफा बांधा, पुष्प वर्षा की और शगुन के रूप में मुंह मीठा कराया।
गोयल ने कहा कि क्षेत्र के विधायक रमेश मेंदोला ने जिस रफ्तार से वार्ड में विकास कार्य किए हैं, उन्हें नई गति देने के लिए भाजपा को जिताना जरूरी है। चुनाव संचालक उमाशंकर तरेटिया, जनसंपर्क प्रभारी प्रदीप जोशी एवं संदेश चौबे ने बताया कि इस दौरान राजेश गोयल, जीतू प्रजापति, पंकज लाला, मंजू राठौर, रोनू भाई, विजय गंगराड़े, राजेश शर्मा, रमाशंकर मिश्रा, मनोज सांवरिया, नीलेश सोनी, दीपेश मालवीय, विनय कुशवाह, राहुल प्रजापति, पंवार, चंदेल, रघुवंशी एवं मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ रहे। गोयल के समर्थन में अब युवाओं और महिलाओं की अलग-अलग टीमें भी पूरे वार्ड में नियमित रूप से प्रचार अभियान में जुट गई हैं।
Related Posts
September 17, 2020 बीजेपी कार्यालय में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, ताई ने बताया देश की नब्ज जानने वाला प्रधानमंत्री इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वा जन्मदिन गुरुवार को उत्साह के साथ मनाया गया। […]
May 9, 2022 जीवन की सच्ची पथ प्रदर्शक है मेरी मां..
मेरी माँ, जो सेल्फी नहीं समझती, माँ जो बातचीत करते-करते खाना बनाती है। पता नहीं कहाँ से […]
July 14, 2022 राजस्थान में वारदात कर इंदौर में फरारी काट रहे दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : बूंदी राजस्थान के धारा 307 के प्रकरण में फरार 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की […]
May 7, 2022 25 से 31 मई तक मनाया जाएगा इंदौर गौरव दिवस, थीम बेस्ड कार्यक्रमों का होगा आयोजन
31 मई को मुख्य समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान।
दीपों से […]
August 2, 2022 सदगुरु नाना महाराज की राजोपचार पूजा के साथ पवित्र नदियों के जल से किया गया अभिषेक
सदगुरु नाना महाराज की मूर्ति के अभिषेक हेतु देश भर की 125 पवित्र नदियों से आया […]
April 29, 2017 भाप्रसे के परिवीक्षाधीन 11 अधिकारी सहायक कलेक्टर बने भोपाल- मध्यप्रदेश संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के परिवीक्षाधीन […]
July 4, 2019 बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर आहूत की गई कार्यशाला इंदौर: बीजेपी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस सिलसिले में बीजेपी […]