विजयवर्गीय व लालवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, उड़ाई पतंग, खेला गिल्ली डंडा

  
Last Updated:  January 14, 2021 " 11:58 pm"

इंदौर : मकर संक्राति के पावन पर्व पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मालवा मिल के पीछे नंदीग्राम मैदान पर पतंग उड़ाई। उन्होंने गिल्ली डंडा भी खेला।
कैलाश विजयवर्गीय मैदान पर पहुंचने के पूर्व सांई मंदिर गौशाला पहुंचे और गौमाता को गुड व चारा खिलाया।
श्री विजयवर्गीय के साथ विधायक रमेश मेंदोला, नगर महामंत्री गणेश गोयल, चन्दूराव शिन्दे, हजरत बाबा इमरान साहब, पूजा पाटीदार, मोहन रठा, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, राजकपूर सुनहरे, सुरेश कुरवाड़े, कविता खोवाल, सुधीर कोल्हे, सुधा चौधरी, शकुन्तला गुर्जर, सरोज चौहान, सुरजीतसिंह वालिया, सुजानसिंह शेखावत, मनोज सोमवंशी, दीपक ठाकुर, सचिन गौड़, शुभम ठाकुर, राजेश मेहरा, अर्जुन ठाकुर, आशीष गिरी, अमन ठाकुर, पंकज मंडाड सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी मैदान पर पहुंचकर पतंगबाजी की और गिल्ली डंडा खेलकर मकर संक्राति पर्व मनाया।

सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने भी मनाया मकर संक्रांति पर्व।

मकर संक्राति के पावन पर्व पर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं व संस्था कर्मभूमि के पदाधिकारियों के साथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर, कैलाश मार्ग पर पतंग उड़ाकर सक्रांति पर्व मनाया।
इस अवसर पर श्री लालवानी व गुप्ता के साथ नगर उपाध्यक्ष जयदीप जैन, दीपक जैन टीनू, कपिल शर्मा, सचिन शर्मा, जीतू गोयल, गजेन्द्र राठौर, पवन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *