जन-जन का ये नारा है,भाजपा सरकार ही लाना है।
इंदौर : बुधवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई में इंदौर शहर में निकली जनआशीर्वाद यात्रा का इंदौर विधानसभा-3 मे आगमन होने पर विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री चौहान और यात्रा का स्वागत किया। राजवाड़ा क्षेत्र में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने यहां देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी यात्रा में सीएम शिवराज के साथ थे। विधायक आकाश विजयवर्गीय भी राजवाड़ा से सीएम शिवराज के साथ रथ पर सवार हुए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन व स्वागत स्वीकार किया।
विधानसभा क्षेत्र – 3 में सैकड़ों मंच लगाए गए थे।कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों,,समाजजनो, व्यापारियों और लाडली बहनाआें ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। बहनाओ ने प्रदेश मे पुन: 2023 मे भाजपा सरकार लाने का सीएम शिवराज को भरोसा दिलाया।
बैनर, पोस्टर व पार्टी के झंडों से पटा समूचा विधानसभा क्षेत्र।
जन आशीर्वाद यात्रा के चलते विधानसभा तीन के यात्रा मार्ग को बैनर पोस्टर, पार्टी के झंडे और केसरिया पताकाओं से पाट दिया गया था। विधानसभा तीन का भ्रमण करने के बाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में प्रवेश कर गई।
Related Posts
September 21, 2023 चोरी व लूट के मोबाइल विदेशों में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने विदेशों में चोरी एवं लूट के मोबाइल की तस्करी करने वाले […]
May 19, 2023 प्वाइंट टेबल में बंगलुरू टाइगर सबसे आगे, एमपी रॉयल दूसरे स्थान पर
जस्ट कबड्डी लीग में खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, […]
April 20, 2022 खरगौन एसपी पर गोली चलाने वाले आरोपी की हुई पहचान
भोपाल : रामनवमी के दिन खरगोन में एसपी पर गोली चलाने वाले आरोपी की शिनाख्त कर ली गई है। […]
April 20, 2025 बीजेपी नेता के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, जेल भेजा
पानी का टैंकर हटाने को लेकर हुए विवाद में लोहे की रॉड से हमले का है आरोप।
चिंटू के […]
February 20, 2021 मीडिया को स्व नियमन की है जरूरत, भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में बोले वक्ता
इंदौर : समाज के अन्य अंगों की तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी गिरावट आई है। व्यक्तिगत […]
October 3, 2022 गांधीजी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है – शर्मा
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों को धरातल पर उतारने का काम […]
April 4, 2021 संपत्ति कर को गाइडलाइन से जोड़ने के आदेश को सरकार ने नहीं लिया वापस, कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
भोपाल : मध्य प्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार जहाँ जनता पर पेट्रोल-डीजल के रूप में […]