इंदौर : फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया के बैनर तले कैट शो का आयोजन रविवार 2 फरवरी को किया जा रहा है। मीरा गार्डन में होनेवाले इस कैट शो में 20 प्रजातियों की लगभग 150 बिल्लियों का प्रदर्शन होगा।
फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया के इंदौर चैप्टर के अध्यक्ष अजय कुमार जैन और सचिव मनीष गर्ग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11 से 5 बजे तक आयोजित इस कैट शो में देशभर से प्रतिभागी आ रहे हैं। अमेरिका के जैन रोगर और ऑस्ट्रेलिया के ऐलन रेमंड इस शो में जज की भूमिका निभाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि शो के दौरान बिल्लियों की देखभाल पर क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिब पठान उपयोगी जानकारी देंगे। इसीतरह बिल्लियों के डीवर्मिंग और वेक्सिनेशन पर पशु चिकित्सा महाविद्यालय, महू के डॉ. हेमंत मेहता अपनी बात रखेंगे। इसके अलावा बिल्लियों के पाचन तंत्र पर मुम्बई के डॉ. धनंजय पण्डित व जेनेटिक्स पर बेंगलुरु के प्रोफ़ेसर उत्पल टाटू का व्याख्यान होगा।
Related Posts
November 5, 2021 केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण का साक्षी बना इंदौर, बीजेपी नेताओं ने देखा व सुना लाइव कार्यक्रम
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने आदि शंकराचार्य की […]
March 27, 2021 जिला कोर्ट में 10 अप्रैल को लगेगी लोक अदालत, संपत्ति व जलकर के अधिभार में मिलेगी छूट
इन्दौर : जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार […]
August 22, 2023 केंद्रीय अंतरिक्ष राज्यमंत्री से मिले इसरो अध्यक्ष, चंद्रयान -3 की स्थिति के बारे में कराया अवगत
मौसम अनुकूल रहने पर 23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान - 3
नई दिल्ली […]
July 27, 2022 रिश्वत मांगने के आरोप में एमआईजी थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस के ट्रैप में फंसे एमआईजी थाने के दो पुलिसकर्मियों और उनको […]
September 22, 2020 सीएम शिवराज रखेंगे करोड़ों के विकास कार्यों की आधारशिला इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार 23 सितम्बर को इंदौर आ रहे हैं। वे शाम 5 बजे […]
October 14, 2021 सुदामा नगर में मां दुर्गा के साथ भारत माता की भी की गई आरती
इंदौर : घूमर गरबा महोत्सव समिति द्वारा सुदामानगर में नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है। […]
May 8, 2024 निगमायुक्त ने बिलावली तालाब का किया अवलोकन
तालाब में पानी की आवक वाली चैनलों के अवरोध हटाने के दिए निर्देश।
यूटिलिटी व्यवस्था […]