इंदौर : “जीवन बड़ी संभावनाओं का खेल है। टेढ़े मेढ़े रास्ते इंसान को परेशान करते है, लेकिन स्वयं पर विश्वास ही हमे आगे का रास्ता दिखाता है। जीवन में विलक्षणता तो है लेकिन विलक्षणता में जीवन तलाशने वाला ही आगे बढ़ता है”।
ये विचार मुख्य आयकर आयुक्त मप्र/ छत्तीसगढ़ मोहनीश वर्मा ने व्यक्त किए। वे आयएमए, इंदौर द्वारा केंसर जागरूकता कार्यक्रम के तहत श्रीमती मृदुला बाजपेयी ( मुख्य आयकर आयुक्त,इंदौर जो स्वयं केंसर सरवाइवर है) की किताब एक टुकड़ा नीला आसमान के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे शशिभूषण प्रसाद, अध्यक्षता एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ संजय दीक्षित ने की।
इस मौके पर डॉ. प्रीति जैन द्वारा मंच पर लिए गए साक्षात्कार में श्रीमती मृदुला बाजपेयी ने मन की बात कही।मृणालिनी पांडे ने पुस्तक की भूमिका प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण आईएमए, इंदौर के अध्यक्ष डॉ. सुमित शुक्ला ने दिया। स्वागत डॉ. दिलीप कुमार आचार्य ने किया। संचालन डॉ. संजय लोंढे ने किया। आभार डॉ. मनीष माहेश्वरी ने माना।बड़ी संख्या में डॉक्टर्स के साथ कैंसर सखी सरवाइवर पेशेंट्स भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Related Posts
August 12, 2023 प्रियंका, कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस थाने में की शिकायत
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने दर्ज कराई शिकायत।
कांग्रेस नेताओं पर लगाया झूठ […]
January 16, 2022 पांच बसों पर लम्बित ई- चालान का 13 हजार 500 रुपए शुल्क भरवाया गया
इंदौर : लापरवाही व खतरनाक तरीके से चलने वाली उपनगरीय बसो पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक […]
July 10, 2023 रोड शो में पहुंची हजारों बहनाओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनाओँ का अभिवादन स्वीकारा, बरसाए फूल।
कोई बहना राखी तो कोई […]
March 22, 2017 निजी स्कूलों में फीस के नाम पर मची लूट भोपाल। प्रदेश के निजी स्कूलों में फीस के नाम पर मची लूट को लेकर 23 मार्च को भोपाल में […]
January 16, 2024 संभागायुक्त ने एमवायएच की ओपीडी का किया आकस्मिक निरीक्षण
अस्पताल के वार्डों में भी पहुंचे संभागायुक्त।
सुविधाओं और साफ सफाई को लेकर मरीजों से […]
May 4, 2020 उज्जैन कलेक्टर बनाए गए आशीष सिंह, प्रतिभा पाल होंगी इंदौर की नई निगमायुक्त भोपाल : प्रदेश सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। उज्जैन कलेक्टर […]
March 25, 2025 अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी स्पर्धा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ
इंदौर में निशानेबाजों की खोज के लिए कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की।
देश भर के […]