इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय भोपाल में संपन्न बैठक में कोविड -19 से सुरक्षा के लिए राज्य शासन द्वारा प्रथम चरण में 50 लाख सूती रक्षा मास्क बनवाए जाने का निर्णय लिया गया। ये मास्क बाजार में बिकने वाले अन्य मास्क की तुलना में अत्यधिक किफायती हैं एवं इन्हें धोकर पुन: उपयोग में लिया जा सकेगा।
शहरी महिलाओं को मिलेगा रोजगार।
बैठक में बताया गया कि प्रदेश की समस्त राशन कार्ड धारकों को ये मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन मास्क के निर्माण से जहाँ एक ओर शहरी महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर इनके उपयोग से कोरोना संक्रमण से नागरिक सुरक्षित भी रह सकेंगे। मास्क की कीमत मात्र 12 रुपये रखी गई है। प्रथम चरण में 50 लाख मास्क बनवाए जाएंगे।
23 अप्रैल से होगा ऑनलाइन पंजीयन।
इस योजना में शहरी महिलाएं अपना पंजीयन 23 अप्रैल से करवा सकेंगी। पंजीयन 30 अप्रैल 2020 तक किया जाएगा। प्रथम क्रय आदेश 3 मई को जारी किये जाएंगे। मास्क का वितरण 10 मई से प्रारंभ होगा। महिलाएं स्वयं के घर पर ही निर्माण कार्य संपादित करेंगी। प्रत्येक महिला को अधिकतम एक हजार मास्क बनाये जाने के ऑर्डर दिए जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, विवेक पोरवाल और नंदकुमारन उपस्थित थे।
Related Posts
December 30, 2022 माहेश्वरी समाज के चुनाव की सरगर्मी हुई तेज, दो पैनल उतरी मैदान में
इंदौर : माहेश्वरी समाज, इंदौर के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। फिलहाल चुनाव की तारीख […]
February 20, 2019 केंद्रीय कर्मचारियों को डीए की सौगात नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। […]
August 20, 2023 कृष्ण भक्ति का अलख जगाते हुए निकली शोभायात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ समापन
इंदौर : राजेंद्र नगर के जवाहर सभागृह में वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री वैद्य के सान्निध्य […]
February 26, 2022 फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए जमानत करवाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नकली ऋण पुस्तिका व सीलें बरामद
इंदौर : फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले 04 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
November 20, 2021 जोश- खरोश के साथ मनाया गया विनय बाकलीवाल का जन्मदिन
इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के […]
May 4, 2021 पिता को मुखाग्नि दी और फिर अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुट गए विवेक श्रोत्रिय
प्राधिकरण अध्यक्ष विवेक श्रोत्रिय की कलेक्टर से लेकर कमिश्नर तक कर रहे […]
May 10, 2020 कोमा में चले गए अजीत जोगी, हालत बेहद चिंताजनक रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोमा में चले जाने […]