भोपाल: दो दिन पूर्व दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों में मप्र के देवास जिले के निवासी संदीप यादव भी शामिल थे। गुरुवार शाम उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से भोपाल लाया गया। तिरंगे में लिपटे शहीद संदीप यादव को सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सलामी पेश की। सीएम कमलनाथ ने भी राजा भोज विमानतल पहुंचकर शहीद संदीप यादव की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उनकी वीरता को नमन किया। सीएम कमलनाथ ने कहा कि शहीद संदीप ने जिस बहादुरी के साथ आतंकियों का मुकाबला करते हुए शहादत दी उसपर पूरे प्रदेश को गर्व है।
शहीद के परिवार को आर्थिक मदद।
सीएम कमलनाथ ने शहीद संदीप के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया। इसके अलावा सरकार की ओर से परिवार को मकान और एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी।
देवास में होगा अंतिम संस्कार।
शहीद संदीप यादव की पार्थिव देह भोपाल से देवास के भौंरासा स्थित पैतृक गांव ले जाई जाएगी जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Related Posts
March 10, 2024 संतश्री दादू महाराज के जीवन चरित्र पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन
अभिनेता करण कपूर और अभिनेत्री कीर्ति अडारकर मुख्य अतिथि के बतौर रहे मौजूद।
इंदौर : […]
December 14, 2017 केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. केंद्रीय चुनाव आयोग ने राहुल गाँधी को इंटरव्यू के लिए नोटिस जारी किया. आयोग ने राहुल से […]
October 3, 2019 रायसेन में नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत इंदौर : बीती रात इंदौर से छतरपुर जा रही यात्री बस रायसेन के दरगाह के पास अनियंत्रित होकर […]
January 23, 2021 खजराना गणेश मंदिर में 31 जनवरी से मनाया जाएगा तीन दिनी तिल चतुर्थी महोत्सव, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर पर इस बार तिल चतुर्थी महोत्सव रविवार 31 जनवरी से मंगलवार 2 […]
October 16, 2023 चले हुए कारतूस हैं कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए कही ये […]
January 1, 2022 साजों के संगम से निकली सुरीली धुनों ने खुशनुमा बनाया नए साल का पहला दिन
इंदौर : नववर्ष 2022 का स्वागत गीत- संगीत की सुमधुर धुनों के साथ हो तो इससे अच्छी बात […]
June 19, 2025 श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 21 से 27 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव
20 जून की शाम को होगा विश्वकसेन पूजन।
पूरे उत्सव में दिखेगी पर्यावरण व जल संसाधन,माँ […]