इंदौर : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले झांसेबाज को महिला थाना पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया। आरोपी, पीड़िता को वीडियो बनाकर वायरल करने एवं किसी को बतानें पर जान से मारने की धमकी देता था।
महिला थाना इंदौर पर पीड़िता ने आकर शिकायत की थी कि आरोपी प्रदीप साहू निवासी पवासा मक्सी रोड उज्जैन ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। अब वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐठता है। किसी को बताने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त शिकायत पर अपराध क्रमांक 57/2021 धारा 376 ( 2 ) छ, 376 ( 2 )1, 506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 354 सी भादवि एवं 66 ई आईटी एक्ट का भी इजाफा किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश मे कई बार दबिश दी गई मगर आरोपी उज्जैन पवासा का रहने वाला था तथा शातिर किस्म का होने से पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस बीच 4 अगस्त को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिलने पर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया। आरोपी के खिलाफ दर्ज प्रकरण में लगाई गई धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
August 22, 2022 इंदौर के मास्टर प्लान को तैयार करने में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सेवाएं लें सरकार
शहर के प्रबुद्धजनों ने मास्टर प्लान को लेकर प्रदेश सरकार की उदासीनता पर जताई […]
October 4, 2024 05 से 12 वर्ष की एक लाख कन्याओं का होगा पूजन
कन्यापूजन के लिए शहर भर में 400 स्थान किए गए चिन्हित।
संबंधित क्षेत्र के ही नव युवा […]
September 27, 2021 सुमन चौरसिया के संग्रहालय में मौजूद हैं लताजी के गाए 7 हजार गीतों की विरासत
कीर्ति राणा, इंदौर : स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का अब इंदौर आने का मन नहीं करता लेकिन […]
September 16, 2022 स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार में लिप्त कई युवक – युवतियां पकड़ाए
इंदौर : सैलून सेंटर की आड़ में शराबखोरी करवाते हुए अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा […]
May 30, 2019 मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता का संकट सबसे बड़ी चुनौती- नरहरि इंदौर: अभ्यास मंडल की व्याख्यानमाला में बुधवार को ख्यात टीवी जर्नलिस्ट पुण्य प्रसून […]
June 19, 2017 राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूटी, चढ़ा प्लास्टर नई दिल्ली.केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके बारे में उनके […]
July 22, 2024 गुरु पूर्णिमा पर हंसदास मठ में बाबा हंसदास महाराज व अन्य समाधियों का अभिषेक,पूजन
महाऔर, सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पाद पूजन में लिया भाग।
पंचमुखी चिंताहरण […]