शादी के लिए प्रेमिका ने दबाव बनाया तो दरिंदे प्रेमी ने हत्या कर किए शव के 35 टुकड़े

  
Last Updated:  November 14, 2022 " 08:52 pm"

मुंबई में हुई थी युवती से मुलाकात।

युवती को झूठे प्यार के जाल में फांस लिव इन में रह रहा था आरोपी।

युवती ने शादी की जिद की तो दिल्ली लाकर उतारा मौत के घाट।

शव के टुकड़े कर लगाता रहा ठिकाने।

नई दिल्ली : 6 माह पूर्व प्रेमी के साथ मुंबई से भागकर आई मासूम युवती की हत्या करने के बाद उसके टुकड़े – टुकड़े कर फेंकने वाले हैवान प्रेमी को दिल्ली पुलिस ने बंदी बना लिया है। बताया जाता है कि युवती उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, इसके चलते इस जल्लाद प्रेमी ने उसे मारने की पूरी योजना बनाई और गला घोंटकर उसकी हत्या करने के बाद शव के 35 टुकड़े कर दिए। धीरे – धीरे वह शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। जिसने भी इस दरिंदे की करतूत सुनी, उसके रोंगटे खड़े हो गए।

ये था पूरा मामला।

बताया जाता है कि मुंबई के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली श्रद्धा वाकर की मुलाकात आफताब नामक इस हैवान से हुई। आरोपी आफताब ने श्रद्धा को अपने प्यार के जाल में फंसाया और दोनों लिव इन में रहने लगे। इस बीच श्रद्धा, शादी के लिए दबाव बनाती रही। इस बात को लेकर दोनों में झगड़े भी होते थे। श्रद्धा की शादी को लेकर जिद से खफा शातिर दरिंदे आफताब ने उसकी हत्या की योजना बना ली। वह श्रद्धा को लेकर बीती 15 मई 2022 को दिल्ली आ गया। प्रेमी आफताब के झूठे प्यार पर भरोसा कर श्रद्धा घर छोड़कर उसके साथ दिल्ली आ गई पर उसे नहीं पता था कि प्यार का दिखावा कर रहे आफताब के शैतानी दिमाग में उसकी हत्या की प्लानिंग आकार ले चुकी है।

शव छुपाने के लिए खरीदा फ्रीज।

दिल्ली पुलिस के अनुसार शातिर दिमाग आरोपी आफताब ने श्रद्धा को खत्म करने की साजिश को अंजाम देने के लिए नया फ्रीज खरीदा। दिल्ली आने के तीन दिन बाद ही याने 18 मई को उसने श्रद्धा को गला घोंटकर मार डाला। क्रूरता की तमाम हदें पार करते हुए उसने प्रेमिका श्रद्धा के शव के बेरहमी के साथ 35 टुकड़े कर फ्रीज में भर दिए। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद वह रोज श्रद्धा के शव के टुकड़ों को अलग – अलग जगह ठिकाने लगा देता था। पुलिस के मुताबिक 18 दिनों तक उसने श्रद्धा के शव को घर में रखा। फ्रीज से बदबू न आए इसलिए वह कई अगरबत्ती एक साथ जला देता था।

हॉलीवुड की वेब सीरीज देखकर बनाया ये खौफनाक प्लान।

श्रद्धा के माता – पिता ने उसकी कई दिनों तक खबर न मिलने पर दिल्ली पुलिस को शिकायत की थी। उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस जांच – पड़ताल करते हुए दरिंदे आफताब तक पहुंची। पूछताछ में इस हैवान ने जो खुलासा किया, उससे दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई। उसने पुलिस को बताया कि हॉलीवुड की एक वेब सीरीज को देखकर उसने श्रद्धा की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की पूरी प्लानिंग की थी। उसने कबूला की वह श्रद्धा से शादी नहीं करना चाहता था। उसकी जिद के चलते उसे खत्म कर दिया। दिल्ली पुलिस दरिंदे आफताब से आगे पूछताछ कर रही हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *