इंदौर: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु समर्थ स्वामी रामदास रचित मनाचे श्लोक आज भी सिखाए, पढ़ाए, गाए और सुनाए जाते हैं। मन के विकारों को दूर करके अच्छे विचारों से मन- मष्तिष्क को समृध्द करने का नाम ही मनाचे श्लोक है। समर्थ रामदास के इन्हीं श्लोकों को रागदारी में ढालकर पेश किया ख्यात शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी ने। लोकमान्य नगर स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम में शोभाजी का साथ मनीष मोडक ने निभाया।
सह कलाकार थे मीनल मोडक, दर्शना चिकोडिकर वैभवी कुलकर्णी, नियम कानूनगो और अदिति जोशी। साथ- संगत की मुकेश रासगया और राजेंद्र जोशी ने। किसी भी कार्यक्रम की धुरी सूत्रधार होता है जो एक से दूसरी कड़ी को जोड़ने का काम अपने वाक्चातुर्य से करता है। शोभाजी के कार्यक्रम में ये जिम्मेदारी उज्ज्वला जोशी ने बखूबी निभाई। श्रोताओं ने रागदारी में पिरोए मनाचे श्लोक को दिल से सुना और सराहा।
Related Posts
September 1, 2020 स्कूल फीस के लिए दबाव बनाने से तनाव में आए छात्र ने लगाई फांसी..! इंदौर : निजी स्कूलों द्वारा फीस के लिए दबाव बनाए जाने का मामला अब बच्चों के लिए तनाव का […]
October 3, 2022 सेलिब्रिटीज की मौत की वजह वर्कआउट नहीं
पहले से हार्ट संबंधित परेशानियों से जूझ रहे थे राजू श्रीवास्तव और अन्य […]
June 29, 2022 ब्रह्मोत्सव के तहत दक्षिण भारतीय पद्धति से मनाया गया तिरुप्पवाडा उत्सव
वैंकटेश देवस्थान का ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
इंदौर : प्रभु वेंकटेश की आरती […]
December 22, 2022 पुलिस की बेहतर छवि और कार्यप्रणाली को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
प्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर्स समिट और जी -20 समिट के दौरान पुलिस की सकारात्मक छवि […]
July 19, 2024 माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी का भारत में भी पड़ा असर
एयरलाइंस, बैंकिंग, कॉरपोरेट और आईटी कंपनियों का कामकाज प्रभावित।
डिले हो रहीं अथवा […]
May 18, 2024 दो दिवसीय नृसिंह जयंती महोत्सव 20 मई से
छत्रीबाग स्थित नृसिंह मंदिर से 21 मई को सुबह निकलेगी शोभायात्रा।
विद्वान पंडितों के […]
December 7, 2021 13 दिसम्बर को ‘दिव्य काशी- भव्य काशी’ कार्यक्रम का बीजेपी मण्डल स्तर पर होगा लाइव प्रसारण
इन्दौर : बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय […]